समय का सही सदुपयोग कैसे करे जाने हमारी पोस्ट में

हेल्लो दोस्तों समय से कीमती चीज़ कुछ नहीं है अगर हम समय पर कोई काम नहीं करते है तो उसका नुक्सान हमे ही झेलने पड़ता है इस दुनिया में असंख्य ऐसी चीजें हैं जो बहुत कीमती समझी जाती हैं हम लोग अपने घर, जमीन, कार आदि को बहुत कीमती समझते हैं आजकल सबसे ज्यादा कीमती चीज पैसा को माना जाता है यह अच्छी बात है कि इन सभी चीजों को कीमती समझा जाता है क्योंकि यह सभी चीजें हमारे जीवन में खुशहाली लेकर आती हैं।

इन सभी चीजों से कीमती, कहें तो एक ऐसी चीज जिसे किसी भी चीज के बदले खरीदा नहीं जा सकता, उसको आजकल हम लोग बहुत नजरअंदाज करने लगे हैं वह चीज है– समय। यह एक ऐसी चीज है जिसे करोड़ो रुपया देकर भी एक सेकंड भी नहीं खरीदा जा सकता।

ऐसी चीज जो अमूल्य है उसकी हम इतनी उपेक्षा क्यों करते हैं? उसको हम इतना बर्बाद क्यों करते हैं किसी ने सही ही कहा है कि यदि हम समय को बर्बाद करेंगे तो एक दिन समय हमें बर्बाद कर देगा यह सच है।

Also Read – 

जो लोग ज़्यादा सोचते है वो जरूर पढ़ें इस पोस्ट को

अगर आप बुद्धिमान है तो रखे ये गुप्त बातें

बेशर्म बने इन काम के लिए वर्ना पीछे ही रह जायोगें दुनिया वालो से

बहुत से लोग समय के बारे मे कहते हैं कि हम इतने बिजी हैं कि किसी काम के लिए भी समय ही नहीं मिल पाता भगवान न सभी को बराबर समय दिया है आप भी समय का सही सदुपयोग करना सीख लें तो आप भी एक सफल इंसान बन सकते हैं आप भी एक अमीर इंसान बन सकते हैं।

समय का सदुपयोग कैसे करे

हमारे पास करने के लिए बहुत से कार्य होते हैं टाइम मैनेजमेंट कहता है कि हमें वो काम सबसे पहले करना चाहिए जो सबसे जरुरी हैं इसके बाद हमें कम जरुरी कार्य पूरे करने चाहिए इसके बाद यानि सबसे बाद में हम वह कार्य कर सकते हैं जो सबसे कम जरुरी हैं।

सभी के पास करने के लिए बहुत से कार्य होते हैं कुछ लोग दो कार्य या कई कार्य एक साथ पूरा करना चाहते हैं लेकिन बाद में पता चलता है कि कोई भी कार्य सही से पूरा न हो सका।

आपका समय कहाँ बर्बाद हो रहा है अगर आप समय बर्बाद कहाँ हो रहा है, का पता लगा पाए तो आप उन सभी कार्यों को छोड़ सकते हैं।

इसलिए समय का सही सदुपयोग करें वक़्त पर किया गया काम हमेशा उचित होता है आपको कैसी लगी पोस्ट हमे जरूर बताएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top