हार्ट अटैक आने से पहले मिलते है शरीर से यह संकेत

हार्ट अटैक एक ऐसी बीमारी है जिससे सभी को डर लगता है।इस बीमारी में व्यक्ति की मृत्यु तुरंत हो जाती है। लेकिन यह बीमारी अचानक से नहीं होती है। इस बीमारी के संकेत शरीर बहुत पहले बता देता है। आइए हार्ट अटैक आने के संकेत जान लेते हैं। हार्ट अटैक आने से 1 महीने पहले शरीर दे देता है ये 5 संकेत, पहला संकेत अधिकतर लोग नजरअंदाज कर देते हैं।

पैरों और अन्य अंगों में सूजन

हार्ट हमारे शरीर में खून की सप्लाई करता है। यदि शरीर के किसी अंग में खून की सप्लाई अच्छे से नहीं हो पाती है तो उस अंग पर सूजन आ जाती है।

सांस लेने में परेशानी

हार्ट हमारे शरीर में ऑक्सीजन की भी सप्लाई करता है। जब फेफड़ों तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती है तो सांस लेने में तकलीफ महसूस होती है। यह हार्टअटैक का संकेत हो सकता है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

सीने में दर्द और जलन

अगर लंबे समय से आपके सीने में दर्द और जलन हो रही है तो एक बार डॉक्टर को जरूर दिखाएं। यह हार्ट अटैक आने का संकेत भी हो सकता है।

कमजोरी और थकान

जब शरीर में ऑक्सीजन की सही तरीके से सप्लाई नहीं हो पाती है तो शरीर में कमजोरी और थकान आने लगती है। यह हार्ट अटैक आने का संकेत भी हो सकता है।

चक्कर आना

कई बार चक्कर आने को लोग सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। जब दिमाग में पूरी तरीके से ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती है तो चक्कर आने लगते हैं। और यह हार्ट अटैक आने का संकेत भी हो सकता है। इसलिए ऐसे संकेत दिखाई दे तो डॉक्टर से जांच जरूर कराएं।

आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं जानकारी अगर पसंद आई तो लाइक और शेयर जरूर करे ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top