शरीर मे खून की कमी होने पर मिलते है ये संकेत

हमारे शरीर मे खून की कमी अक्सर हो जाती है। हमारा खान पान बहुत बार सही नही होता है। हम वो चीज नही खाते है। जिससे हमारे शरीर में खून बढ़ता है। शरीर में खून की कमी होने का मुख्य वजह गलत खान-पान है इसके अलावा खून में आयरन यानी लौह तत्व की कमी से भी ब्लड कम होता है इसका नतीजा यह होता है कि हमारा शरीर धीरे- धीरे कई बीमारियों की चपेट में आने लगता है।

ज्यादातर लोग स्वादिष्ट खाने को तवज्जो देते हैं जिसमे स्वाद तो भरपूर होता है लेकिन पौष्टिक तत्व नहीं के बराबर होता है जिसकी वजह से अच्छा खाना होते हुए भी हमारे शरीर में खून की कमी होने लगती है।

● होठों एवं नाखूनों का रंग बदल जाता है।

● थोड़ा सा भी चलने पर सांस फूलने लगती है।

● सीने में दर्द होना शुरू हो जाता है।

● नींद अच्छी नहीं आती है आंखों की रोशनी कमजोर होने लगती है और आंखों में कई तरह के समस्या होने लगते हैं।

● अक्सर थोड़ा सा भी नसों पर दबाव पड़ने से शरीर या हाथ पैर सुन्न होने लगता है।

● अचानक शरीर का वजन गिरने लगता है।

● इसके साथ ही दिमाग में कई तरह के तनाव उत्पन्न होते हैं और व्यक्ति चिंतित होने लगता है।

● शरीर मे खून की कमी होने पर हाथ पैर ठंडे रहते है।

● तनाव एवं सामान्य से ज्यादा बार बार सिर दर्द होना।

● दिल की धड़कन असामान्य होना।

● कमजोरी महसूस होना।

● शरीर में खून की कमी होने से बाल झड़ने की भी समस्या हो जाती है।

● खून की कमी से कभी कभी चक्कर भी आने लगते है।

अगर आपके साथ भी ऐसा होता है। तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं और ऐसी चीजो का सेवन करे जिससे आपका खून बढ़ने लगे।

आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं जानकारी अगर पसंद आई तो लाइक और शेयर जरूर करे ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top