सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, जनवरी से मिलेगा बहुत कुछ

सरकारी कर्मचारियों के लिए बहुत बड़ी खबर राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए एक बड़ी घोषणा की। गुरुवार को राज्य सचिवालय नवान्न से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि साल 2021 के जनवरी से राज्य के सरकारी कर्मचारियों को 3 प्रतिशत डीए मिलेगा। इससे राज्य सरकार का 2,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को राज्य सचिवालय नवान्न में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य सरकार के कर्मचारी संगठनों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने संगठन प्रतिनिधियों की शिकायतें सुनीं। जिसके बाद ही सीएम ममता ने DA देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी चल रही है।

ऐसे में राज्य सरकार के पास पैसे की कमी है। हालांकि हर साल के ही तरह इस साल भी जनवरी में DA दिया जाएगा। उन्होंने 3 प्रतिशत DA दिये जाने की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को बताया कि नए वेतन आयोग को लागू करने की बात उन्हें याद है। चुनाव से पहले मुख्यमंत्री की यह घोषणा काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

गौरतलब हो कि इसके पहले गुरुवार को ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय संस्थानों के निजीकरण का विरोध किया। उन्होंने आज की बैठक में भी इस मुद्दे को उठाया। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को बोलने नहीं दिया जाता है। श्रमिकों की आवाज दबाई जा रही है। उनका भविष्य अनिश्चित है। किसी भी समय नौकरियां चली जा सकती हैं। सीएम ममता के मुताबिक राज्य कर्मचारी केंद्र सरकार के कर्मचारियों से बेहतर हैं।

इस दिन मुख्यमंत्री ने सरकारी कर्मचारियों को सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान राजनीति करें ठीक है किन्तु काम के समय आप सरकारी कर्मचारी हैं। यह मत भूलिए। उन्होंने कहा मैं भी राजनीति करती हूं लेकिन कुर्सी पर बैठती हूं तो मेरे लिए सब कोई बराबर है।

मुख्यमंत्री ने श्रमिक संघ से केंद्र की जनविरोधी नीतीयों के खिलाफ आंदोलन में हिस्सा लेने का आह्वान किया। उन्होंने केंद्र सरकार से वंचित श्रमिकों के साथ आंदोलन में शामिल होने की सलाह दी।

आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं अगर आपको जानकारी पसंद आई तो लाइक और शेयर जरूर करें और कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top