Momos (मोमोज) खाने से होते है इतने नुकसान, आइये जानते है
Momos आज हम ऐसी खाने वाली चीज के बारे में बताने जा रहे है जिसको सभी पसंद करते है। मोमोज किसे पसंद नहीं होते है, लेकिन यह सेहत के लिए हानिकारक भी उतने ही होते हैं। मोमोज बनाने के लिए, मैदे की लोई बनाकर उसमें सब्जियों को बारीक काट कर भरा जाता है और इसे स्टीम देकर या फ्राई करके पकाया जाता है।

मैदे में फाइबर नहीं होता है, इसे सफेद और चमकदार बनाने के लिए, बेंजोइल पर ऑक्साइड से ब्लीच किया जाता है जो शरीर को बहुत नुकसान पहुंचाता है क्योंकि मोमोज में भी मैदे का ही यूज होता है , इसलिए इसे खाने के कई नुकसान हैं। आइए जानते हैं कि इसके सेवन से और कौन सी समस्याएं हो सकती हैं।
जो लोग हर दिन मोमोज या मैदे से बनी चीजें खाते हैं उनकी इम्युनिटी कमजोर हो जाती है, जिससे वे हमेशा बीमार रहते हैं। – जब इसे पकाया जाता है, तो मैदे से प्रोटीन निकल जाता है और यह एसिडिक बन जाता है। इससे शरीर की हड्डियां कमजोर होती हैं।
मैदे में हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, इसलिए मोमोज खाने से शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे डायबिटीज होने का खतरा हो सकता है।
मोमोज में फाइबर नहीं होता जिससे इसे खाने से कब्ज की समस्या हो जाती है और सिर दर्द तथा गैस जैसी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
इससे खाने से खून में ग्लूकोज जमने लगता है जिससे गठिया तथा दिल संबंधी रोग हो जाते है।
आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं अगर आपको जानकारी पसन्द आई तो लाइक और शेयर जरूर करें ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।