भारत के सबसे मजबूत प्रधानमंत्री जिन्होंने देश लिए कड़े फैसले

हेल्लो दोस्तों हम आपको प्रधानमंत्री के बारे में कुछ जानकारी देगे जिस से आप समझ सकते है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री ने क्या किया देश के लिए ।

आज़ादी से लेकर अब तक भारत में कई प्रधानमंत्री बने हैं, कुछ ने अपने कार्यकाल में बड़ी सहजता के साथ कार्य किया और कुछ को कई बड़े और कड़े निर्णय लेने पड़े, पी. वी नरसिम्हा राव, लाल बहादुर शास्त्री और मनमोहन सिंह जैसे प्रधानमंत्रीयों ने देश के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य खामोशी के साथ किये हैं, लेकिन उनकी छवि मज़बूत प्रधानमंत्री के तौर पर नहीं उभरी।

इसलिए आज हम यहां उन 5 प्रधानमंत्रीओं की बात करने जा रहे हैं जिन्हें मीडिया द्वारा मज़बूत नेता के तौर पर देखा जाता है।

नरेंद्र मोदी

नरेंद्र मोदी पहले ऐसे गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री हैं जिन्हों ने पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई है, केन्द्र की राजनीति में कदम रखने से पहले मोदी, 15 साल से अधिक समय तक गुजरात के मुख्यमंत्री रह चुके हैं, लेकिन दुर्भाग्य से उनके कार्यकाल में गुजरात में गोधर कांड के बाद राज्य भर में दंगे हुए।

प्रधानमंत्री मोदी आज देश में एक मजबूत प्रधानमंत्री के तौर पर जाने जाते हैं, और प्रधानमंत्री बनने के बाद इन्होंने नोटबंदी और जीएसटी जैसे कड़े फैसले लिए हैं।

अटल बिहारी वाजपेयी

अटल बिहारी वाजपेयी पहले ऐसे गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री बने जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया, अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में भारत ने खुला परमाणु परीक्षण किया, और कारगिल युद्ध लड़े, परंतु दुर्भायवश 2004 के चुनाव में वाजपेयी जी का शीनिंग इंडिया का नारा फैल हो गया और वो चुनाव हार गए।

राजीव गांधी

राजीव गांधी एक बेहद दूरदर्शी नेता थे, आज की मोबाइल और संचार क्रांति में भारत को दुनिया में एक अलग पहचान दिलाने में इनका बहुत बड़ा योगदान है, राजीव गांधी ने कंप्यूटर और टेक्नोलॉजी के छेत्र में बहुत काम किया लेकिन राजीव एक शांत स्वभाव वाले प्रधानमंत्री थे, शायद इसी कारण उन्हें इन चीजों का उतना श्रेय नहीं दिया गया जितने के वो हकदार थे राजीव गांधी ने पंचायती राज, और आर्थिक उदारीकरण पर भी बहुत काम किया था।

पं. जवाहर लाल नेहरू

भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को आज भले ही कई लोग कश्मीर विवाद का मुख्य कारण मानते हो, परंतु जवाहरलाल नेहरू ने, उच्च शिक्षा के लिए भारत कोे वर्ल्ड क्लास इंस्टिट्यूट दिए, और नेहरू ने भारत के शिक्षा प्रणाली में अंग्रेजी भाषा को काफी महत्व दिया जिसके कारण आज भारतीय दुनिया भर में अपने प्रतिभा के परचम लहरा रहे हैं।

इंदिरा गांधी

इंदिरा गांधी ने अपने लंबे कार्यकाल के दौरान कई ऐसे निर्णय लिए जो देश के लिए बेहद फायदेमंद साबित हुआ लेकिन इन्होंने कुछ ऐसे भी निर्णय लिए जो नहीं लिए जाने चाहिए थे, जैसे इमरजेंसी और ऑपरेशन ब्लू स्टार (जो बाद में इनकी हत्या का कारण भी बना)

लेकिन इन सब के बावजूद इंदिरा गांधी ने कई बेहद महत्वपूर्ण कार्य किया जो देश के लिए बहुत अच्छा साबित हुआ जैसे कि, गरीबी हटाओ अभियान, बैंकों का सार्वजनिकरण, और आर्थिक उदारीकरण इत्यादि।

इंदिरा गांधी को भारत-पाक युद्ध और बांग्लादेश का निर्माण जैसे कार्यों के लिए भी याद किया जाता है।

कुछ साल पहले एक नामी मैगज़ीन के सर्वे में इंदिरा गांधी को सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री का खिताब दिया गया था।

आपको आज प्रधानमंत्री के बारे में सभी जानकारी दी है आप को कैसी लगी हमे बातये।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *