चाय सभी लोग पीते है। कोई ज़्यादा पीता है तो कोई कम लेकिन हर कोई चाय पीता है। आज हम आपको कुछ अलग बताने वाले है। चाय से बहुत से फायदे होते है। लेकिन कैसे ये हम आपको बताएंगे। आज आपको चाय के मसाले से होने वाले फायदे बताने जा रहे है।
चाय का मसाला ऐसे बनाये चाय का सुगन्धित और स्वास्थ्य वर्धक मसाला बनाने के लिए 30 ग्राम सौंठ, 50 ग्राम कालीमिर्च, 10 ग्राम दालचीनी और 10 से 15 इलायजी चारों को पीसकर चूर्ण बना लें। चाय का सुगन्धित मसाला तैयार है।
● इस मसालें का उपयोग आप चाय के अलावा सर्दी-जुकाम और खांसी होने पर भी सेवन कर सकते हैं। यह सर्दी-जुकाम को दूर करता हैं। इसका सेवन करने पर बलगम को दूर होता हैं और खांसी से छुटकारा मिलता हैं।
● त्वचा के लिए भी यह मसाला बहुत लाभदायक सिद्ध होता हैं इसके एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा के ग्लो को बनाए रखते हैं और त्वचा को अच्छी तरह मॉश्चराइजर करते हैं।
● गला बैठ जाने पर इस मसालें की चाय बनाकर पीने लाभदायक होता इसके अलावा एक चौथाई चम्मच सेवन करने पर गला की खरास दूर होती हैं और बैठा हुआ गला भी ठीक हो जाता हैं।
● आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए इस मसालें का सेवन चाय या पानी के साथ करना काफी लाभकारी होता हैं। इसमें सौंठ, कालीमिर्च, इलायजी और दालचीनी पाउडर होने से यह आंखों की बीमारियों को दूर करता हैं और आंखों की रोशनी बढ़ाता हैं।
● चाय के स्वाद को बढ़ाने साथ यह मसाला सांस संबंधित रोगों को भी दूर करता हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल गुण बैक्टीरियल संक्रमण से बचाते हैं और अस्थमा जैसे रोगों को दूर करते हैं।
आप भी इन मसालों का सेवन करें और अपने को अनेक बीमारी से बचा कर रखें।
आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं जानकारी अगर पसंद आई तो लाइक और शेयर जरूर करे ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।