केसर के बारे में सभी जानते है। आज हम आपको केसर के ऐसे फायदे बताने जा रहे हैं। ऐसा माना जाता है कि केसर का सेवन ठंड के मौैसम में ज्यादा फायदेमंद होता है। केसर स्वास्थ के साथ खूबसूरती को भी बढ़ाता है। केसर का प्रयोग कई तरह के लज़ीज पकवानों का रंग और खुशबू बढ़ाने के लिए भी किया जाता है।
केसर का सेवन कैसे करें आइये जानते है।
● एक गिलास गर्म दूध में चुटकी केसर और 1 चम्मच शहद मिलाकर पीने से बुखार और सर्दी जुकाम से तुरन्त राहत मिलती है।
● अगर आपको मानसिक तनाव की समस्या है तो आपके लिए केसर बहुत ही फायदेमंद है इसमें ऐसे तत्व होते हैं जो हमें कभी उदास नहीं होनेे देते है।
● केसर में चंदन मिलाकर माथे पर लगाने से आंखों और दिमाग को ऊर्जा मिलती है। और यदि आपको सिर दर्द की परेशानी रहती है तो इस पेस्ट को लगाने से ये समस्या दूर होती है।
● आजकल नेत्र की रोशनी कम होने की समस्या से हर कोई परेशान है इससे बचने के लिए सर्दियों में केसर का सेवन करें।
● कई औरतो में चिड़चिड़ापन, थकावट, सूजन, ऐंठन जैसी परेशानी होती हैं और इस परेशानी से राहत पाने के लिए केसर वाला दूध या चाय पीने से फायदा होता है।
● ठंड में अस्थमा की समस्या ज्यादा बढ़ जाती है केसर की बनी चाय पीने से ये समस्या कम होने लगती है।
● इसके अलावा केसर श्वसन स्वास्थ्य में, पाचन तंत्र में सुधार, दर्द को खत्म करना, नींद में सुधार, रक्तस्राव को कम करना, हृदय स्वस्थ रखने, मधुमेह से बचाव और हड्डियों को मजबूत करना और प्रतिरक्षा कार्य में सुधार करता और कैंसर से बचाता है।
आप भी केसर का सेवन जरूर करें इससे आपको अनेक फायदे होंगे। आपको अगर ऊपर बताई गई परेशानी में से कोई परेशानी है तो जरूर आप केसर का सेवन करें।
आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं जानकारी अगर पसंद आई तो लाइक और शेयर जरूर करे ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।