स्वथ्य रहने के लिए जरूर याद रखे ये बातें, सेहत रहेगी हमेशा बरकरार
Swasth आजकल के बिजी लाइफ स्टाइल जिंदगी में खुद को फिट और स्वस्थ रख पाना सबसे मुश्किल काम होता जा रहा है। लेकिन आयुर्वेद की कुछ बातों को अपनाया जाये तो स्वस्थ रहना थोड़ा आसान हो सकता है। तो आज मैं आपको आयुर्वेद के 20 ऐसे मूल मंत्र बताने जा रही हूँ। जो बीमारियों को दूर रखकर आपको स्वस्थ रख सकते हैं।

Swasth स्वस्थ रहने के 20 सूत्र आप जरूर जानें-
● भोजन करने से पहले हाथ जरूर धोने चाहिए।
● भोजन में हरी सब्जी और मौसमी फल जरुर शामिल करें, साथ ही भूख से कम ही खाएं।
● भोजन को खूब चबा चबा कर खाना चाहिए, इससे भोजन अच्छी तरह पचता है।
● भोजन के बाद सिर्फ 1-2 कुल्ला पानी पियें और लगभग आधे घंटे बाद ही पानी पियें।
● भोजन के बाद छांछ जरूर पीनी चाहिए।
● भोजन के बाद अच्छी तरह कुल्ला करें, जिससे दांतों में भोजन न फंसा रह पाए।
● भोजन के बाद पेशाब अवश्य करें, इससे पथरी की समस्या नही होती है।
● भोजन में मैदे की बनी चीजों का कम से कम उपयोग करें।
● चाय, कॉफ़ी या प्लास्टिक की बोतलों में भरे पानी का सेवन नही करना चाहिए।
● नशीली चीजों जैसे शराब, सिगरेट, चरस, गांजा आदि चीजों से दूर रहना चाहिए।
● सप्ताह में एक दिन उपवास करें और उस दिन सिर्फ नींबू पानी का सेवन करें।
● दिन भोजन दोपहर 1 बजे से पहले और रात का भोजन शाम 7 बजे तक कर लेना चाहिए।
● रात के भोजन और सोने के बीच में कम से कम 2 घंटे का अंतर होना चाहिए
● स्नान सदैव ठंडे पानी से और बाल्टी में भरे पानी से करना चाहिए।
● दिन में कम से कम 15 मिनट की धूप जरूर लेनी चाहिए, इससे विटामिन डी प्राप्त होता है।
● सोने से पहले पैरों को धोकर अच्छे से पोंछना चाहिए।
● सोने से पहले एक गिलास गुनगुना दूध पीना चाहिए।
● सुबह नित्य क्रिया कर्म करने के बाद योग और प्राणायाम जरुर करें।
● हफ्ते में एक बार पूरे शरीर की सरसों से तेल से मालिश करनी चाहिए।
● सोते समय मुंह ढंककर नही सोना चाहिए।
आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं अगर आपको जानकारी पसंद आई तो लाइक और शेयर जरूर करें ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।