Beauty tips pimples को कम करने के लिए ध्यान रखें इन बातों का

pimples के लिए खास टिप्स देने वाले है। अक्सर हम में से कई लोग चेहरे की समस्याओं से परेशान रहते हैं। अमूमन हमारी त्वचा पर कई पिंपल्स और दाग धब्बे समय समय पर निकलते रहते हैं। ये pimples चेहरे की सुंदरता को तो खराब करते ही हैं साथ ही साथ उसकी चमक को भी कम करते हैं। इनसे बचने के लिए हम कई उपायों को अपनाते हैं, कभी अच्छे फेस वॉश से अपने चेहरे को धोते हैं, तो कभी कुछ और करते हैं।

pimples
pimples

इसके बाद भी चेहरे के दाने और दाग धब्बे ज्यों के त्यों बने रहते हैं। इन सब उपायों को करने के बाद भी चेहरे पर कोई खास निखार नहीं आता है। वहीं दूसरी तरफ कई लोग तो पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए ब्यूटी पार्लर का रास्ता देखते हैं। ब्यूटी पार्लर में जाने के बाद भी उनके चेहरे पर से दाग धब्बे नहीं हटते।

अक्सर देखने को मिलता है कि जानकारी के अभाव में लोग कई बार ऐसी गलतियां भी कर देते हैं, जिनसे pimples मिटने की बजाए दोबारा आ जाते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन गलतियों के बारे में जिनको करने से दोबारा पिंपल्स आने का खतरा रहता है।

डार्क सर्कल को दूर भगाएं सिर्फ दो दिनों में

pimples को दूर करने के लिए आपको उन स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए, जो आपकी स्किन को अच्छे से शूट करे। अगर आप कोई ऐसे प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो आपकी स्किन को जरा भी शूट नहीं कर रहा। ऐसे में आपको उस प्रोडक्ट को तुरंत त्याग देना चाहिए, नहीं तो दोबारा पिंपल्स आने का खतरा बन जाता है।

साबुन के भीतर हार्श केमिकल्स होते हैं। इस कारण साबुन से चेहरे को नहीं धोना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आम साबुन में 9 से 11 के बीच का pH होता है। ये स्किन के pH स्तर को 5 से 7 के कर देता है। इस कारण त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं जन्म लेती हैं। कई एक्सपर्ट्स का कहना है कि हमें साबुन और क्लींजर से चेहरे को बिल्कुल भी नहीं धोना चाहिए।

अक्सर कई लोगों के भीतर ये आदत होती है कि वह अपने गंदे हाथों से चेहरे को बार-बार छूते हैं। इसके अलावा कुछ लोग अपने हाथों से pimples को फोड़ने की कोशिश करते हैं। हाथों को चेहरे पर ज्यादा छूने से त्वचा पर कई कीटाणु और गंदगी फैल जाती है। इस कारण पिंपल्स निकलने का खतरा बढ़ जाता है। कई एक्सपर्ट्स का कहना है कि हाथों को बालों और चेहरे पर छूने से बचना चाहिए।

उन व्यक्तियों में पिंपल्स ज्यादा निकलता है, जो पानी बहुत कम पीते हैं। कम पानी पीने से व्यक्ति का चेहरा बेजान और ड्राई नजर आता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार दिन में 3 से 4 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। इससे त्वचा के साथ-साथ शरीर के बाकी हिस्सों पर भी लाभकारी असर पड़ता है।

आपको कैसी लगी ये जानकारी हमे जरूर बताएं ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करना न भूलें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top