Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया पर बन रहे शुभ योग, करे ये उपाय होगा धन लाभ
Akshaya Tritiya 2023: क्या आप भी अक्षय तृतीया का इंतजार कर रहे है। हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया मनाई जाती है। इस साल अक्षय तृतीया 22 अप्रैल 2023, दिन शनिवार को मनाई जा रही है।
Akshay Tritiya 2023 अक्षय तृतीया के पर्व को मांगलिक कार्य और किसी चीज की खरीदारी के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन सोना खरीदना काफी शुभ होता है। खरीदारी करने के साथ ही इस दिन दान कर्म करने का बहुत अधिक महत्व होता है। दिपावली की तरह ही अक्षय तृतीया पर भी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस साल की अक्षय तृतीया बेहद खास है, क्योंकि इस दिन 6 शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इन शुभ योग में कुछ कार्य करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। आईये जानते हैं अक्षय तृतीया पर बनने वाले शुभ योग के बारे में.!
Akshay Tritiya 2023 अक्षय तृतीया शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार इस साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 22 अप्रैल को सुबह 07 बजकर 49 मिनट से हो रही है। ये तिथि 23 अप्रैल को सुबह 07 बजकर 47 मिनट तक रहेगी।
बन रहे ये 6 शुभ संयोग
त्रिपुष्कर योग: सुबह 05 बजकर 49 मिनट से सुबह 07 बजकर 49 मिनट तक।
आयुष्मान योग: इस दिन सुबह 09 बजकर 26 मिनट तक।
सौभाग्य योग: प्रात: 09 बजकर 36 मिनट से से पूरी रात तक।
रवि योग: रात 11 बजकर 24 मिनट से आरंभ होकर 23 अप्रैल सुबह 05 बजकर 48 मिनट तक।
सर्वार्थ सिद्धि योग: रात 11 बजकर 24 मिनट से आरंभ होकर 23 अप्रैल सुबह 05 बजकर 48 मिनट तक।
अमृत सिद्धि योग: रात 11 बजकर 24 मिनट से अगले दिन सुबह 05 बजकर 48 मिनट तक।
अगर आपको मेरी पोस्ट पसंद आई तो लाइक और शेयर जरूर करें और ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।