बढ़ती उम्र में कैसे फिट रखे अपनी सेहत को

जब हमारी उम्र बढ़ने लगती है। तो उसके हिसाब से हमारी सेहत भी ढलने लगती है। उम्र बढ़ने के साथ ही शरीर में अनेक तरह के रोग, कमजोरी और परेशानियां शुरू हो जाती है। जो कि लोगों खे लिए एक चिंता का सबब बनता जाता है। लेकिन अगर डायट में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव कर लिए जाएं तो इससे मदद मिल सकती है। खासकर 50 वर्ष की आयु के बाद तो डायट में बदलाव जरूर करने चाहिए।

50 वर्ष की आयु के बाद डिमेंशिया और अल्जाइमर जैसी बीमारियों का खतरा अधिक बढ़ जाता है। इसलिए न्यूट्रिशनिस्ट मानते हैं कि 50 की उम्र के बाद डायट में ऑलिव ऑइल, नट्स, ऐवकाडो और फैटी फिश जैसी चीजें अधिक खानी चाहिए। इनसे न सिर्फ दिमागी विकास होता है बल्कि सेहत भी अच्छी रहती है।

साबुत अनाज जैसे कि ब्राउन राइस, गेंहू और क्विन्वा जैसी चीजें डायट में शामिल करें। इनमें मौजूद भरपूर फाइबर न सिर्फ पाचन सिस्टम को सही रखता है बल्कि दिल की सेहत का भी ख्याल रखता है।

बढ़ती उम्र में हड्डियां कमजोर हो जाती हैं, जिसकी वजह से ऑस्टियोपोरिसस हो जाता है। लेकिन कैल्शियम रिच चीजें खाने से इससे बचा जा सकता है। इसके लिए दूध और दही का सेवन करें। अगर दूध पसंद नहीं तो उसकी जगह सोया मिल्क ले सकते हैं।

पानी न सिर्फ बॉडी को हाइड्रेट रखता है बल्कि भोजन के पाचन में भी मदद करता है। इसके अलावा यह जरूरी पोषक तत्वों को अब्जॉर्ब करने में मदद करता है जिससे सेल्स हेल्दी रहते हैं।

आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं जानकारी अगर पसंद आई तो लाइक और शेयर जरूर करे ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top