ठंड के मौसम में जरूर खानी चाहिए यह चीज, करती है बहुत ही फायदा

आज हम आपको बहुत ही खास जानकारी देने वाले है
शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता यानि की इम्यून पॉवर कम होने लगती है ऐसी स्थिति में ये बहुत जरूरी होता है कि हम अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें, ताकि हमारे शरीर को कीटाणुओं और अन्य बाहरी समस्याओं से लड़ने की ताकत मिल सके। किशमिश एक ऐसा ड्राइफ्रूट है जिसे बच्चे बहुत पसंद करते हैं। आज हम आपको किशमिश की खूबियों के बारे में बताएंगे जिन्हें जानने के बाद आप निश्चित तौर पर इसे खाना प्रारंभ कर देंगे।

पाचन क्रिया को सही रखने के लिए आप रोजाना कुछ किशमिश खा सकते हैं। किशमिश अन्य जरूरी पोषक तत्वों के साथ-साथ फाइबर से भी समृद्ध होती है । फाइबर भोजन को पचाने में सहायता करता है और कब्ज से भी राहत दिलाता है।

पाचन के अलावा किशमिश खाने का फायदा हड्डियों को भी मिलता है। यह कैल्शियम का अहम स्रोत है, जो हड्डियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी तत्व है । शरीर में कैल्शियम का स्तर बने रहने से गठिया और गाउट जैसी समस्याएं दूर रहती हैं।

आंखों के लिए भी किशमिश के फायदे बहुत हैं। इसमें पॉलीफेनोलिक फाइटोन्यूट्रिएंट्स नामक जरूरी तत्व प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो कारगर एंटीऑक्सीडेंट है और आंखों की रोशनी को मजबूत रखने में मदद करता है।

किशमिश एक उत्तम ड्रायफ्रूट भी है। यह हमारे शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को निकालने में मददगार होता है। साथ ही हमारे लिवर को प्रभावित होने से भी बचाए रखता है।

किशमिश में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। इसलिए मुंह से आने वाली बदबू दूर होती है और गले के इंफेक्शन में भी लाभकारी है।

रात में भीगी हुई किशमिश खाने और इसका पानी पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सिडेंट्स के कारण इम्यूनिटी बेहतर होती है जिससे बाहरी वायरस और बैक्टीरिया से हमारा शरीर लड़ने में सक्षम होता है और ये बैक्टीरिया शरीर में प्रवेश नहीं कर पाते हैं।

आप भी इनका सेवन जरूर करें इससे आपको बहुत ही फायदा होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top