चीनी की तरह है इन चीजों में भरपूर मिठास, इस्तेमाल करे इन चीजों को

आज हम आपको बहुत ही खास जानकारी देंगे। चीनी का उपयोग स्वास्थ्य के लिए कितना हानिकारक होता है, ये तो हम सभी जानते हैं, लेकिन मिठास भी बेहद जरूरी होती है, इसीलिए आज हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें चीनी की इस्तेमाल कर सकते हैं और इन चीजों से सेहत भी बहुत अच्छी रहती है।

धागे वाली मिश्री

पुराने समय में मिश्री या खांड का ही इस्तेमाल किया जाता था, हालाँकि इसे भी चीनी की तरह गन्ने से बनाया जाता है, लेकिन इसमें केमिकल्स नही मिलाये जाते है, इसलिए चीनी के मुकाबले मिश्री अधिक हेल्दी होती है।

नारियल की चीनी

इसे नारियल के पेड़ से निकलने वाले मीठे पानी से बनाया जाता है, इसका रंग भूरा होता है, इसमें भरपूर पोषक तत्व होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं।

स्टेविया

यह एक ऐसा पौधा है, जिसकी पत्तियां चीनी से कई गुना ज्यादा मीठी होती हैं, इनकी पत्तियों को सुखाकर इसका पाउडर यूज किया जा सकता है, इसे डायबिटीज के रोगी भी आसानी से खा सकते हैं।

गुड़

मिठास के लिए गुड़ सबसे आसानी से मिल जाने वाली चीज है, जो पूरी तरह से प्राकृतिक होता है, हालाँकि आजकल गुड़ को साफ करने के लिए केमिकल की मिलावट होने लगी है, लेकिन आप याद रखें कि गुड़ जितना काला होता है उतना ही शुद्ध होता है, जबकि चमकता हुआ और लाल गुड़ ज्यादा अच्छा नही होता है, गुड़ के नियमित इस्तेमाल से सेहत को कई फायदे होते हैं, साथ ही यह शरीर में खून की मात्रा भी बढ़ाता है।

खजूर का गुड़

यह भी पूरी तरह से शुद्ध, प्राक्रतिक और मिठास से भरपूर होता है, जिसके सेवन से शरीर को कई लाभ होते हैं, आप इसे भी चीनी की जगह इस्तेमाल कर सकते हैं।

आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं जानकारी अगर पसंद आई तो लाइक और शेयर जरूर करे ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top