गर्भावस्था में गैस का करे इलाज

अक्सर ऐसा होता है। गर्भावस्था में गैस बनने लगती है। ऐसा हर महिला के साथ तो नही लेकिन कुछ महिलाओं के साथ ऐसा होता है। वैसे तो गर्भावस्था के दौरान अपने खानपान का ध्यान रखना चाहिए लेकिन अगर तब भी आपको गैस बनने लगती है। तो आप हमारी पूरी जानकारी पढें।

● 1-1 नग आंवले का मुरब्बा सुबह शाम खाकर दूध पियें। इससे गैस की शिकायत दूर होती है।

● भोजन से 15 मिनट पहले अजवायन का आधा चम्मच चूर्ण व थोड़ा सा काला नमक मिलाकर सेवन करें और भोजन के 15 मिनट बाद भी यही नुख्सा का प्रयोग करें।

● गैस की शिकायत होने पर एक प्याले पानी मे आधे नींबू का रस डालकर थोड़ी सी सौफ का चूर्ण व काला नमक मिलाकर कुछ दिनों तक नियमित सेवन करें।

● ककड़ी, मूली, गाजर ,टमाटर और पालक के सलाद में अदरक के बारीक टुकड़े काटकर उस पर नींबू निचोड़कर रोजाना सेवन करने से गर्भवती को गैस की शिकायत नही होगी और न ही कब्ज होगा।

● 20 ग्राम सेंधा नमक और 50 ग्राम चीनी को एक साथ पीसकर रख लें। खाना खाने के बाद रोजाना आधा चम्मच इसे खाने से गैस की शिकायत नही होती।

● 200 ग्राम फालसे के रस में थोड़ी मिश्री ,काला नमक व नींबू मिलाकर ले।

अगर आप भी गर्भवती है और आपको भी गैस की दिक्कत होती है। तो आप इन उपाय से ये परेशानी को खत्म कर सकते है।

आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं अगर आपको जानकारी पसंद आई तो लाइक और शेयर जरूर करें ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top