अगले 24 घटें में हो सकती है भारी बारिश , मिले ऐसे संकेत

गर्मी से सभी का बुरा हाल है मानसून आने से पहले उत्तर-पूर्व और पहाड़ी राज्यों में प्री-मानसून की गतिविधियां काफी ज्यादा सक्रिय हो गयी है जिसके चलते कई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है मौसम विभाग के मुताबिक ऐसा जम्मू और पहाड़ों पर बने चक्रवाती हवाओं के कारण होगा।

अगले 24 घण्टों में पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश भागों, सिक्किम और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में गरज के सात बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है इसके अलावा ओडिशा के तटीय भागों और आंध्र प्रदेश के तटीय भागों सहित केरल, आंतरिक तमिलनाडु और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में छिटपुट बारिश होने के आसार हैं।

वहीं बंगाल के पास एक ट्रफ रेखा फैली हुई है जिससे बिहार और पश्चिम बंगाल के अधिकांश हिस्सों में बारिश की उम्मीद है मौसम विभाग के मुताबिक कई इलाकों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।

आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं अगर आपको जानकारी पसंद आई तो लाइक और शेयर जरूर करें ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top