शरीर की नसों में होता है अगर दर्द तो न करे नजरअंदाज

कभी कभी जब हम बहुत ज्यादा काम करते हैं, तो हमारी नसों में दर्द होने लगता है, दरअसल जब हमारे शरीर की कोशिकाओं में किसी प्रकार का खिचाव आता है तो ये दर्द शुरू हो जाता है, नसों में होने वाले इस दर्द को न्यूरोलाजिया या नर्व पेन कहा जाता है, ये दर्द कभी कभी बहुत तेज और असहनीय हो जाता है, आज हम इसी के बारे में बात करने वाले हैं।

कैल्शियम और पोटेशियम की कमी के कारण

कई लोग जो डायबिटीज और संक्रमण जैसी बीमारियों का शिकार हैं, उन्हें नसों में दर्द रहता है, हालाँकि ज्यादातर ये दर्द कैल्शियम और पोटेशियम की कमी के कारण हो सकता है, तो अगर आप भी इस दर्द का शिकार हैं और आपको नसों में दर्द के साथ मांसपेशियों में भी खिचाव भी महसूस होता है, तो इसे नजरअंदाज नही करना चाहिए।

अगर यह दर्द लगातार बना रहता है और दबाने पर आराम मिल जाता है तो ये सामान्य दर्द है, ये सिर्फ कोशिकओं मे खिंचाव के कारण हो सकता है, डॉक्टरों के अनुसार सामान्य स्थिति में ये दर्द अपने आप बंद हो जाता है।

करें ये काम – इसके अलावा इस दर्द से बचने के लिए आपको कैल्शियम से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे दूध, पनीर, दही और हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, केल खाना शुरू कर देना चाहिए, इससे न सिर्फ आपकी नस के दर्द में लाभ मिलेगा बल्कि आपके सम्पूर्ण स्वास्थ्य में सुधार आएगा, इसके साथ ही डाइट में पोटैशियम से भरपूर चीजों जैसे अखरोट, केला और नट्स की मात्रा बढाने से नसों के दर्द को कम करने में मदद मिलती है।

आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं अगर आपको जानकारी पसन्द आई तो लाइक और शेयर जरूर करें ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top