मिल जाये आपको ये बेल तो रख ले अपने पास , होंगे बहुत ही फायदे
अमरबेल किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं होती है। इसके इस्तेमाल से कई तरह की गंभीर बीमारियां दूर हो जाती हैं। यह बेल दूसरे पेड़ों पर पाई जाती है। और साथ ही यह बेल कभी सूखती नहीं है। इसलिए इस बेल को अमरबेल कहा जाता है। तो चलिए जानते हैं अमरबेल के इस्तेमाल से हमें क्या क्या फायदे होते।
अमरबेल में भरपूर मात्रा में कैल्शियम मौजूद होता है। इसलिए इसके फलों के इस्तेमाल से हड्डियां मजबूत होती हैं। और साथ ही इसके इस्तेमाल से हड्डियों का विकास सही तरह से होता हैं।
अमरबेल में मौजूद पोषक तत्व दिमांग और तंत्रिका तंत्र में ऑक्सीजन की सप्लाई करने में काफी मदद करतें हैं। इसलिए इसके फलों के इस्तेमाल से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही होता हैं।
अमरबेल में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। इसलिए इसके चूर्ण का सेवन करने से अपच, कब्ज और गैस की समस्याएं दूर हो जाती है।
अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं। तो अमरबेल का सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर वसा का अवशोषण करता हैं। इसीलिए यह वजन घटाने में बहुत सहायक होती हैं।
अगर आप गंजापन या बालो के सफेद होने की समस्या से परेशान हैं। तो आप अमरबेल के रस में तिल का तेल मिलाकर अपने सिर में लगाएं। ऐसा कुछ दिनों तक लगातार करने से इन परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है।
आप भी इन फायदों को ध्यान में रखे।