LPG सिलेंडर: नए साल से पहले लोगों को मिलेगा तोहफा,सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानिए कितना सस्ता हुआ सिलेंडर

LPG सिलेंडर नए साल से पहले लोगों को बड़ी खुशखबरी मिली है।आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम कम हुए हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने शुक्रवार को कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में ₹39.50 की कटौती की है।

IPL 2024 मजदूरी कर बेटे को क्रिकेटर बनाया आईपीएल में बन गया करोड़पति

नई कीमत आज से लागू कर दी गई है हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जिसके बाद दिल्ली में 19 किलो वाले Commercial LPG की कीमत 1757 रुपये हो गई है।

LPG सिलेंडर
LPG सिलेंडर

चारों महानगरों में LPG सिलेंडर के नए रेट निम्मलिखित है …

दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत1757 रुपये
मुंबई में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1710 रुपये
कोलकाता में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1868.50 रुपये
चेन्नई में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1929 रुपये

दिसंबर के पहले दिन फूटा था मंहगाई बम

आपको बता दें कि दिसंबर के पहले दिन 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े थे। तब वहां 21 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोत्तरी की गई थी। इससे पहले नवंबर में भी कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 101.50 रु महंगा हुआ था। मतलब कहने का ये है कि लगातार दो महीने से कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े थे लेकिन दो महीने में पहली बार आज ऐसा हुआ है कि इस बार सिलेंडर के दाम कम हुए हैं।

लगातार बढ़ रहे थे कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम

मालूम हो कि ऑयल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को ईधन की चीजों के दाम अपडेट करती हैं। अगस्त में सिलेंडर के दाम 100 रु किए गए थे लेकिन उसके बाद से ये लगातार बढ़ ही रहे थे लेकिन घरेलू एलपीजी के दाम स्थिर रहने से लोगों को राहत जरूर थी लेकिन इस बार महीने के बीच में कंपनी ने सिलेंडर के दाम की कटौती करके आम लोगों को खुश कर दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top