फ्रिज में नही रखना चाहिए इन फलों को लेकिन क्यो आइये जानते है

फ्रिज आज हम आपको एक बहुत ही खास खबर बताने वाले है। कुछ चीज़ें हम इसलिए रखते हैं, ताकि वो खराब ना हों। कई बार हम फ्रिज में चीज़ें रखने से पहले यह नहीं सोचते कि क्या इन चीज़ों को रखने की ज़रुरत है भी या नहीं?

फ्रिज
फ्रिज

जैसा कि हम पहले आपको बता चुके हैं, केले को फ्रिज में रखना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। वैसे ही केले की तरह कई ऐसे फल हैं, जिन्हें फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। यदि आप यह सोचते हैं सब्ज़ी की तरह फल रखने से वह ताज़े रहेंगे, तो इस खबर को आपको ज़रूर पढ़ना चाहिए। आइये जानते हैं कौन से हैं यह फल और इन्हे क्यों फ्रिज में नहीं रखना चाहिए।

तरबूज़

तरबूज़ या खरबूजे को काटने के बाद कुछ देर के लिए फ्रिज में ठंडा किया जा सकता है। तरबूज़ एक ऐसा फल है, जिसे काटने से पहले फ्रिज में रखने की हिदायत दी जाती है। लेकिन सच्चाई यह है कि इसे ना तो इसे काटने के बाद और ना ही काटने से पहले, फ्रिज में रखना चाहिए। ज़ाहिर है कि तरबूज को फ्रिज में कभी भी नहीं रखना चाहिए। दरअसल, तरबूज में भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं, जो फ्रिज में रखने की वजह से ख़त्म हो जाते हैं। इसलिए तरबूज़ या खरबूजे को काटने के बाद कुछ देर के लिए फ्रिज में ठंडा किया जा सकता है, लेकिन इसे फ्रिज में ही स्टोर करना सही नहीं है।

 

 संतरा

हम सभी संतरे को भी अक्सर फ्रिज में स्टोर करते हैं, लेकिन ऐसा करने से इसमें मौजूद सिट्रिक एसिड फ्रिज की ठंडक को झेल नहीं पाता इसलिए संतरे और मौसम्बी के साथ-साथ सिट्रिक एसिड युक्त सब्जी जैसे नीम्बू को भी नही रखना चाहिए। वहीं अंगूर भी ऐसा फल है, जो बगैर धोए आपको स्टोर करना चाहिए। ध्यान रखें कि इसे किसी कपड़े या पॉलीथिन में स्टोर करें।

सेब

सेब को कागज़ में लपेटकर रखने की सलाह दी जाती है। हमें लगता है कि सेब बाहर ठीक रह ही नहीं सकता। लेकिन यह मिथ है। सेब में एक्टिव एन्ज़ाइम्स होते हैं, रखने के बाद सेब को जल्दी पकाते हैं। इसलिए सेब को कागज़ में लपेटकर रखने की सलाह दी जाती है। वहीं बीजवाले अन्य फल जैसे आड़ू, चेरी और आलूबुखारा इत्यादि भी नहीं रखने चाहिए।

आम

यदि आप आम रखते हैं, तो ऐसा बिल्कुल भी ना करें। फ्रिज में रखने से इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट जल्दी ख़त्म होते हैं और यह बेस्वाद लगने लगता है। साथ ही आम को आजकल कार्बाइड के साथ पकाया जाता है, जिसकी वजह से ये पानी से मिलकर रिएक्ट करता है और आम खराब होने लगते हैं। इसलिए आम को हमेशा धो कर से बाहर रखें।

केला

जब आप इसे स्टोर करते हैं, तो अधिक ठंडक की वजह से ये खराब हो जाता है

केला एक ऐसा फल है, जो 4 से 5 दिनों तक ताज़ा बना रह सकता है। इसलिए आपको केले को नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने पर ये खराब हो सकता है। दरअसल, केला उपोष्ण यानी कि सब ट्रॉपिकल इलाकों में उगाया जाता है। इन इलाकों में गर्मी ज़्यादा होती है। इसलिए केला एक ऐसा फल है, जो गर्मी में भी खराब नहीं होता।

बल्कि जब आप इसे स्टोर करते हैं, तो अधिक ठंडक की वजह से ये खराब हो जाता है। फ्रिज की ठंड में इसमें ऑक्सिडेज़ नामक एन्ज़ाइम पैदा होता है, जो इसे काला कर देता है। इससे ये खाने में बेहद खराब लगता है और जल्दी सड़ जाता है। इसलिए आपको इसे फ्रिज से बाहर ही स्टोर करना चाहिए।

ऐवोकाडो

ऐवोकाडो एक ऐसा फल है, जिसमें फैटी एसिड ज़्यादा मात्रा में होता है और कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। जिसकी वजह से इसका बाहरी भाग कठोर होता चला जाता है और अंदरूनी भाग खराब होने लगता है। इसलिए ऐवोकाडो को भी रखने की सलाह दी जाती है। इस फलों को यदि आप ज़्यादा दिनों तक ताज़े रखना चाहते हैं, तो इन्हे फ्रिज की ठंडक से दूर रखना चाहिए।

आपको कैसी लगी जानकारी हमें कमेंट करके जरूर बताएं अगर अच्छी लगे तो इसे लाइक और शेयर करके हमें फॉलो करना ना भूलें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top