Chandrayaan-3: बड़े गर्व की बात है भारतवासियों के लिए
Chandrayaan-3 भारत के मिशन मून कार्यक्रम के अन्तर्गत चंद्रयान -3 वर्तमान में चांद के सबसे पास वाली कक्षा में पहुंच गया है जिसका लाइव प्रसारण आप सभी आज इसरो के अधिकारक यूट्यूब और डीडी नेशनल चैनल पर शाम पांच बजे से देख सकते हैं।

हम भारत वासियों के लिए ये बहुत ही गर्व की बात है की Chandrayaan-3: चंद्रयान-3′ की सॉफ्ट लैंडिंग के बाद भारत, दुनिया में रूस, अमेरिका और चीन की बराबरी पर आ जाएगा। अभी तक इन्हीं तीन देशों को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने का गौरव हासिल है। चंद्रयान 3 चांद के साउथ पोल की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा।अभी तक दुनिया का कोई भी देश चांद के साउथ पोल पर नहीं उतरा है। ये हम सभी भारत वासियों के लिए बेहद गर्व करने की बात है ।
Chandrayaan-3: चंद्रयान-3, भारत का तीसरा मून मिशन है, जो भारत की अंतरिक्ष यात्रा के अगले अध्याय को शुरू करने जा रहा है। इस मिशन की सफलता हमें चांद के बारे में और जानकारी देगी।दुनिया में भारत और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का नाम ऊंचा करेगा।इसरो ने एक बार फिर अपनी क्षमता और समर्थन का परिचय दिया है।
Chandrayaan-3 चांद पर उतरने के बाद क्या करेगा? इस 615 करोड़ रुपए वाले मिशन से आम इंसानों को कोई फायदा होगा हमारे लिए ये जानने जरूरी है कि चंद्रयान-3 मिशन से देश, इसरो और आम लोगों को किस तरह का फायदा अभी होगा कौन सा फायदा भविष्य में होगा?
Chandrayaan-3 की सफलता से देश का कद बढ़ गया है इसरो का सम्मान बढ़ा है लोग गर्व महसूस कर रहे हैं लेकिन इससे फायदा क्या ये तो सिर्फ फीलिंग वाली बात हो गई इस सफलता से देश, इसरो और आम लोगों को क्या फायदा उन लोगों को क्या लाभ जो रोजमर्रा मेहनत करते हैं दो जून की रोटी के लिए दिनभर खून-पसीना एक करते हैं।
जय हिन्द जय भारत।