चल गया प्रियंका का जादू मिल गयी कांग्रेस को कामयाबी

कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका गांधी को पार्टी में शामिल करना राहुल गांधी का सही फैसला साबित हो रहा है। उनके पार्टी में कदम रखते ही कांग्रेस के लिए बड़ी कामयाबी हाथ आ गई है। अब प्रियंका गांधी का असर दिखने लग गया है। आखिर ऐसा क्या हुआ है जिससे कांग्रेसी चहक उठे हैं और मोदी से लेकर योगी तक के लिए हैरानी भरी खबर है। चलिए हम आपको बताते हैं।

लखनऊ में संवारा जा रहा है ऑफिस

प्रियंका गांधी ने अभी तक काम नहीं संभाला है लेकिन फरवरी से वो अपनी जिम्मेदारी देखने जा रही हैं। यूपी की जिम्मेदारी मिलने पर उनका राजधानी लखनऊ में ही कार्यालय तैयार किया जा रहा है। कांग्रेस कार्यालय की पुताई चल रही है। उनके दफ्तर को चमकाया जा रहा है। पुरानी दीवारों को तोड़कर उनपर टाइल्स लगाई जा रही है। उनके ऑफिस को भव्य बनाया जा रहा है।

आखिर कैसे मिली कांग्रेस को कामयाबी

कांग्रेस को कामयाबी कुंभ से आई है। कुंभ में भाजपा सरकार ने चार हजार करोड़ रुपए लगाए हैं। यहां पर साधु-संत भी आए हुए हैं। हालांकि कुंभ से कांग्रेस की प्रियंका गांधी को बुलावा आया है। जी हां अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी महाराज ने उनको कुंभ में स्नान करने के लिए बुलाया है। इतना ही नहीं उन्होंने कह दिया है कि अगर प्रियंका कुंभ आती हैं तो उनको साधु संतों का आशीर्वाद जरूर मिलेगा।

चुनाव से पहले सियासी आशीर्वाद से योगी-मोदी हैरान

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष की ओर से प्रियंका को बुलाना और आशीर्वाद की बात करने के सियासी इशारे को भाजपा अच्छे से समझ सकती है। खुद नरेंद्र गिरी ने कहा कि प्रियंका के आने से कांग्रेस को फायदा होगा। वहीं राम मंदिर मुद्दे पर संत भाजपा से नाराज हैं। प्रियंका कुंभ में जाकर उन संतों का समर्थन रूपी आशीर्वाद बड़ी आसानी से प्राप्त कर लेंगी यानि कांग्रेस को ये बुलावा एक बड़ी कामयाबी हो सकता है।

आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं जानकारी पसंद आई तो लाइक ओर शेयर जरूर करे ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top