सोने से पहले कर ले ये काम ,सुबह को चमक उठेगा चेहरा

आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होंगे। वर्तमान समय में हर लड़की अपनी खूबसूरती को लेकर काफी सजग रहती है। हर लड़की की इच्छा होती है कि वह गोरी और खूबसूरत दिखें। इसके लिए लड़कियां ब्यूटी पार्लर जाकर फेशियल करवाती हैं। और चेहरे पर ब्यूटी क्रीम का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन इनसे चेहरे पर साइड इफेक्ट होकर दाग-धब्बे और कील-मुंहासे की समस्या हो जाती है।

चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए आज हम आपको कुछ आसान टिप्स बताएंगे। इन टिप्स को फॉलो करने से आपके चेहरे पर गजब का निखार आएगा। आइए जानते हैं। लड़कियां रात में सोने से पहले करें ये आसान उपाय, रोजाना बढ़ेगा चेहरे का निखार।

स्नान करें

लड़कियों को रात को सोने से पहले स्नान जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से शरीर पर दिनभर में जमी गंदगी और मैल साफ हो जाएगा। इसके अलावा नहाते समय नहाने के पानी में नीम की पत्तियों का रस मिलाकर नहाने से त्वचा पर गजब का निखार आएगा।

हल्दी वाला दूध पिएं

लड़कियों को रात को सोते समय हल्दी वाला दूध जरूर पीना चाहिए। इससे आपका ब्लड साफ होगा। और त्वचा पर गजब का निखार और चमक आएगी।

आंखों पर आइस पैक लगाएं

लड़कियों को रात को सोते समय आंखों पर आइस पैक जरूर लगाना चाहिए। ऐसा करने से आंखों के नीचे के डार्क सर्कल बिल्कुल साफ हो जाएंगे। और चेहरे की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाएगी।

ब्रश करें

लड़कियों को रात को सोते समय एक बार ब्रश जरूर करना चाहिए। इससे आपके दांत हमेशा सफेद और चमकदार रहेंगे। दांत सफेद और चमकदार होने से आपकी स्माइल प्यारी लगेगी। और आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे।

गुलाब जल से मसाज करें

लड़कियों को रात को सोते समय गुलाब जल से चेहरे की अच्छी तरह मसाज करनी चाहिए। ऐसा करने से आपका चेहरा गोरा, बेदाग और चमकदार हो जाएगा।

आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं जानकारी अगर पसंद आई तो लाइक और शेयर जरूर करे ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top