नही रही हमारे बीच वो भारतीय राजनीति को मंगलवार रात को एक बड़ा सदमा लग गया। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की अचानक मौत हो गई। उन्होंने दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। हालांकि उनके निधन की किसी ने कल्पना तक नहीं की थी क्योंकि चंद घंटे पहले तक वो एकदम ठीक थीं। अस्पताल से उनकी मौत की वजह सामने आई है।
साल 2016 में हुआ था किडनी ट्रांसप्लांट
सुषमा स्वराज की तबीयत काफी पहले से खराब थी। उनकी दोनों किडनियां फेल हो गई थीं जिसके बाद साल 2016 में उनका किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था। इसके बाद भी उनकी तबीयत खराब ही चल रही थी। इसी वजह से उन्होंने इस बार मंत्रिमंडल में शामिल होने से भी इनकार कर दिया था।
हरियाणा में हुआ था जन्म
सुषमा स्वराज भले ही मध्य प्रदेश और फिर दिल्ली में राजनीति करती थीं लेकिन उनका जन्म हरियाणा में 14 फरवरी 1952 को हुआ था। वो इस समय 67 साल की थीं। सुषमा स्वराज यहां के अंबाला छावनी में पैदा हुई थीं और उनके पिता संघ के सक्रिय सदस्य थे जिनका नाम हरदेव शर्मा था।
जानें अस्पताल ने क्या दी मौत की वजह
सुषमा स्वराज के बारे में एम्स से जो मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया, उसमें उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ बताया गया है। उनको देश शाम को घर पर ही दिल का दौरा पड़ गया था। घर पर ही उनको बेचैनी महसूस हुई थी और उनको हार्ट अटैक पड़ गया। रात करीब 10 बजे उनको गंभीर हालत में एम्स में लाया गया था। यहां पर उन्होंने दम तोड़ दिया।
आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं जानकारी अगर पसंद आई तो लाइक और शेयर जरूर करे ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।