सावन का महीना शुरू हो गया है 17 जुलाई, बुधवार से सावन का पवित्र महीना शुरू होने जा रहा है सावन का महीना भगवान भोलेनाथ को बहुत ही प्रिय होता है शास्त्रों में कहा गया है की अन्य दिनों की अपेक्षा सावन के महीनों में भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं।
सावन के महीने में शिवलिंग पर जल अभिषेक करने से कई गुणा फायदा मिलता है ऐसे में जरूरी ये है की पूजा-पाठ के दौरान कोई गलती ना हो चलिए आज हम आपको भगवान शिव की आराधना करते समय ऐसी कौन सी विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
सावन के महीने में सात्विक भोजन करना चाहिए सावन का महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है इस कारण मांस, मदिरा, प्याज और लहसुन का सेवन नही करना चाहिए।
सावन में अहरी पत्तेदार सब्जियों का त्याग करना अच्छा मन जाता है, क्योंकि सावन मेंहरी सब्जियों में पित्त बढ़ाने वाले तत्व की मात्रा बढ़ जाती है इसके अलवा सावन के महीने में कीट-पतंगों की संख्या बढ़ जाती है जो सेहत के लिए हानिकारक होते हैं।
कभी भी शिवलिंग पर हल्दी नही चढ़ानी चाहिए शिवलिंग पुरुष तत्व से संबंधित है।
सावन के महीनों में दूध का सेवन कम करना चाहिए यही बता बताने के लिए सावन में शिव जी का दूध से अभिषेक करने की परंपरा शुरू हुई वैज्ञानिक मत के अनुसार इन दिनों दूध पित्त बढ़ाने का काम करता है।
सावन में बैंगन खाना अच्छा नही माना गया है बैंगन को शास्त्रों में अशुद्ध कहा गया है वैज्ञानिक कारण के नजरिये से देखें तो सावन में बैंगन में कीड़े अधिक लगते हैं ऐसे में वैंगन का स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
सावन के महीने में किसी भी प्रकार का बुरे विचार मन में नहीं लाना चाहिए। सावन के महीने में किसी का अपमान नहीं करना चाहिए।
सावन में अगर घर के दरवाजे पर सांड या गाय आ जाये तो उसे मार कर भागने की बजाय कुछ खाने को दें सांड को मारना शिवजी की सवारी नंदी का अपमान माना जाता है।
आपको कैसी लगी जानकारी हमें कमेंट करके जरूर बताएं अगर अच्छी लगे तो इसे लाइक और शेयर करके हमें फॉलो करना ना भूलें।