आज हम चेहरे के दाग धब्बें से छुटकारा पाने के लिए कुछ उपाय बताने वाले है। आजकल बहुत से लोग खासतौर पर लड़कियां अपने चेहरे पर आये अनचाहे दाग धब्बों से काफी परेशान दिखती हैं, इसीलिए आज हम आपको एक बहुत ही आसान सा नुस्खा बताने वाले हैं, जिसके प्रयोग से आप अपने चेहरे के हर तरीके के दाग धब्बे आसानी से दूर कर सकते हैं, चाहे मुंहासों के निशान हों या पिग्मिंटेशन, डार्क स्पॉट्स हों या फिर टैनिंग की समस्या हो, इस नुस्खे से सभी तरह की परेशानियाँ खत्म हो जाती है।
इस नुस्खे को तैयार करने के लिए आपको एक चम्मच नींबू का रस, एक चम्मच तुलसी की पत्तियों का रस और एक चम्मच सेब का रस, चाहिए होगा, इस नुस्खे को बनाना बेहद आसान है, बस आपको सभी तीनों चीजों को अच्छे से मिलाकर लिक्विड तैयार कर लेना है, आपका नुस्खा तैयार हो चुका है, अब जान लेते हैं, इसे कैसे इस्तेमाल करना है।
इस तैयार किये गये लिक्विड को रुई के फाहे की मदद से अपने चेहरे पर लगा लें, और 30 मिनट के लिए इसे ऐसे ही सूखने के लिए छोड़ दें, 30 मिनट के बाद अपने चेहरे को साधारण पानी से धो लें, और उसके बाद चेहरे पर एलोवेरा जेल लगा लें।
अच्छे परिणाम के लिए इस नुस्खे को कम से कम 15 दिन तक लगातार इस्तेमाल जरूर करें, इससे आपके दाग धब्बे काफी हद तक हल्के हो जायेंगे और नियमित प्रयोग करते रहने पर दाग धब्बे बिलकुल ही खत्म हो जायेंगे।
आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं अगर आपको जानकारी पसन्द आई तो लाइक और शेयर जरूर करें ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।