कौन बनेगा करोड़पति से जुड़े ऐसे सच जो नही जानते आप

कौन बनेगा करोड़पति के ऐसे सच जो नही जानते उनको आज हम आपको बताने वाले है अमिताभ बच्चन के रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति को लेकर दर्शकों में लगातार बढ़ रही एक्साइटमेंट के बीच आज हम आपको बताने जा रहे हैं केबीसी के जुड़े ऐसे 11 फैक्ट्स, जो शायद ही आप जानते होंगे।

कंप्यूटर जी पर शो में जो प्रश्न आते रहते हैं वो रियल टाइम के होते हैं। अमिताभ बच्चन से थोड़ी ही दूरी पर एक तकनीकी व्यक्ति अपने कम्प्यूटर के साथ बैठा रहता है। वो कंटेस्टेंट के प्रदर्शन के अनुसार डिफिकल्टी लेवल बदलता रहता है।

अगर केबीसी में कोई शख्स अगर अमिताभ बच्चन का ऑटोग्राफ मांगता भी है तो वहां मौजूद क्रू मेंबर उसकी ऑटोग्राफ बुक छीन लेते हैं और शो खत्म होने के बाद या आगे भी कभी उसे वो बुक वापस नहीं लौटाई जाती है।

कौन बनेगा करोड़पति में 1 करोड़ जीतने वाले कंटेस्टेंट्स को 30% आयकर काटकर बाकी धनराशि सौंपी जाती है। यानी कि 1 करोड़ जीतने वाले विजेता को वास्तव में सिर्फ 70 लाख रुपए ही मिलते हैं।

शो में अमिताभ बच्चन जिस वॉडरोब का इस्तेमाल किया करते हैं वो काफी महंगा है। प्रति एपिसोड उनके वॉडरोब की कीमत 10 लाख से रुपए से भी अधिक होती है।

अमिताभ बच्चन ने केबीसी सीजन 2 कम टाइम से लिए ही होस्ट किया हुआ था। उनकी स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों के कारण सीजन 2 के टाइम में कटौती भी की गई थी। यही कारण था कि तीसरे सीजन की मेजबानी शाहरुख खान ने की हुई थी।

कौन बनेगा करोड़पति में एक कंटेस्टेंट को पहुंचने के लिए तीन एलिमिनेशन राउंड से गुजरना पड़ता है। इसमें पहला एसएमएस राउंड, दूसरा पर्सनल कॉल जीके राउंड और तीसरा ऑडिशन रहता है। इसके बाद वो शो में फास्टेस्ट फिंगर्स फर्स्ट तक पहुंच पाता है।

फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट के रिजल्ट के बाद कुछ टाइम के लिए शो में ब्रेक भी आता है। इस दौरान उस प्रतियोगी को कैमरा के हिसाब से मेकअप भी कराया जाता है फिर ही वो हॉट सीट पर बिग बी के सामने बैठता है।

केबीसी में अंडर-18 लोगों को कैमरे के पास बैठाया जाता है ताकि वो स्क्रीन पर दिखाई बिल्कुल ना दें। अगर वो किसी हॉट सीट कंटेस्टेंट की फैमिली का हिस्सा होते हैं तभी उनकी तरफ कैमरा ले जाया जाता है। अन्यथा अंडर-18 एज वाली ऑडियंस कैमरे पर नहीं आती है।

शो में जो भी प्रतियोगी आता है चाहे वो हार गए हों या जीत गए हों। वो तब तक लोकेशन से नहीं जा सकते हैं जब तक कि पूरी शूटिंग खत्म नहीं हो जाती है। उन्हें सेट छोड़ने की अनुमति नहीं रहती है। सेट के पास एक केबिन है जहां पर सभी को बैठाया भी जाता है।

अमिताभ बच्चन को प्रत्येक प्रतियोगी के बारे में पर्याप्त जानकारी रहती है। इसलिए हॉट सीट पर आने से पहले वो अपने केबिन में जाते हैं और कंटेस्टेंट के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करते रहते हैं।

केबीसी में अमिताभ बच्चन को तब तक सवाल का सही जवाब पता नहीं होता है जब तक कंटेस्टेंट उत्तर को लॉक नहीं कर देता है।

आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं जानकारी अगर पसंद आई तो लाइक और शेयर जरूर करे ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top