इस तरह पानी पीने से आ जाती है चेहरे पर चमक

हर इंसान चाहता है। कि उसके चेहरे पर हमेशा चमक बनी रहे। क्योकि चेहरे की चमक ही हमारे चेहरे की सुंदरता को बढ़ती है। लेकिन इसके लिए क्या करें आज हम आपको बताने वाले है। पानी पीने हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी है।

पानी पीना हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी और फायदेमंद होता है। क्योंकि हमारे शरीर का लगभग 70% भाग पानी होता है। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पानी हमारे शरीर के लिए कितना जरूरी और फायदेमंद है। पर्याप्त पानी पीने से शरीर के सभी अंग अच्छे से काम करते हैं।

पानी की कमी से शरीर में अनेक गंभीर बीमारियां हो जाती हैं। सही तरीके से और सही समय पर पानी पीने से ही शरीर को फायदे होते हैं। गलत तरीके से और गलत समय पर पानी पीने से शरीर को अनेक नुकसान भी हो सकते हैं।

● चाय पीने से पहले एक गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। इससे चाय शरीर के लिए ज्यादा नुकसानदाई नहीं होगी।

● जब उल्टी दस्त की बीमारी हो जाए तो पानी में नमक और चीनी डालकर घोल बना ले। और इस घोल को दिनभर बार-बार पीते रहें।

● प्यास लगने पर पर्याप्त पानी पीना चाहिए। इसके अलावा जब होठ सुख जाएं तो भी शरीर के लिए पानी पीना जरूरी हो जाता है। पानी एक बार में ज्यादा नहीं पिए। बल्कि थोड़ा-थोड़ा करके पिएं।

● जो लोग सुबह उठते ही खाली पेट एक गिलास पानी पीते हैं तो उनके शरीर को अनेक फायदे होते हैं। ऐसे लोगों का पाचन तंत्र मजबूत होता है। सुबह पेट अच्छे से साफ होता है। और त्वचा पर भी चमक और निखार आता है।

● गर्भवती महिलाओं को बार-बार पानी पीते रहना चाहिए। क्योंकि गर्भवती महिलाओं को पानी की जरूरत सबसे ज्यादा होती है।

पानी पीने का गलत समय

● गर्म भोजन, गर्म चाय या दूध, खरबूजा और खीरा खाकर तुरंत पानी पीना शरीर के लिए जहर समान होता है।

● भोजन के बीच-बीच में या भोजन करते ही तुरंत पानी पीना शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। इससे पाचन तंत्र खराब हो जाता है। पेट की बीमारियां हो जाती हैं। और पेट की चर्बी भी तेजी से बढ़ती है।

आप अगर इस तरह से पानी का सेवन करते है। तो देखना आपका स्वास्थ्य हमेशा ठीक रहेगा। और चेहरे पर भी तेजी से निखार आएगा।

आपको कैसी लगी जानकारी हमें कमेंट करके जरूर बताएं अगर अच्छी लगे तो इसे लाइक और शेयर करके हमें फॉलो करना ना भूलें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top