आज क्या कहेंगे आपकी किस्मत के सितारे, किसका चमकेगा भाग्य

ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब।

आप यहां अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।

मेष राशि ( Aries)

आज आपको महत्वपूर्ण कार्यों को करने से बचना चाहिए, क्यूंकि काम को शुरु करके पूर्ण करना ही ठीक रहता है। आज आपके दाम्पत्य जीवन में नोंक-झोंक हो सकती है। प्रेम जीवन में आप आनन्द का अनुभव करेंगे। पठन-पाठन का काम आज अवरुध्द हो सकता है। संतान का सुख अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि ( Taurus)

व्यवसाय में अभी ज्यादा मुनाफे की स्थिति बनती हुई दिखायी नहीं दे रही है। सामान्य तौर पर कारोबार चलता रहेगा। आज सन्तान के व्यवहार से निराश होंगे। शादीशुदा जातकों के लिये आज अपने जीवनसाथी से असत्य सम्भाषण से बचना चाहिये। अन्यथा सच का पता चलने के बाद स्थिति खराब हो सकती है।

मिथुन राशि ( Gemini)

आज आपका घर और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को परमार्थ करने का अवसर मिलेगा। आज आपके शरीर में आलस्य की मात्रा बढ़ी रहेगी। किन्तु शाम के बाद स्थिति सुधरेगी। महिला कर्मचारियों को आज कुछ आराम करने का समय मिल सकता है। बच्चों के साथ मौजमस्ती कर सकते हैं। आज कुछ लोगों के नौकरी के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि ( Cancer)

राशिस्वामी चन्द्रमा आपके लिये आपके लिए लाभदायक स्थितियां बनाएगा। वाणिज्य के क्षेत्र में काम कर रहे लोगो कोई बड़ा आर्थिक लाभ का अवसर आज मिल सकता है। हृदय संबन्धी बीमारी से पीड़ित लोगो को आज अपना विशेष ध्यान रखना चाहिये। शादीशुदा जीवन आज ठीक किन्तु प्रेम जीवन में असहज महसूस कर सकते है।

सिंह राशि ( Leo)

नौकरीपेशा व्यक्तियों को भी प्रमोशन संबंधी रुकावट का सामना करना पड़ सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन और तनाव रहने की वजह से काम पर काम ध्यान देना मुश्किल हो सकता है। संतान के स्वास्थ्य के प्रति मन में चिन्ता रह सकती है। शिक्षार्थियों के लिये आज का दिन मध्यम स्थिति का रहने वाला होगा।

कन्या राशि ( Virgo)

आज स्वास्थ्य में नसों में खिंचाव और पैर दर्द की समस्या रहेगी। आज पारिवारिक जरुरतो पर खर्चों में अधिकता रहेगी। व्यर्थ की चिंताओं के कारण मन में तनाव बढेगा। छात्रों के लिये आज किसी अनचाही स्थिति का निर्माण होने की स्थिति दिखायी दे रही है। सरकार के सहयोग से कोई परियोजना शुरु कर सकते हैं।

तुला राशि ( Libra)

स्वास्थ्य आज आपका ठीक रहने वाला है। किसी दूर के साथी के साथ आज आपकी मुलाकात संभव है जो आपका व्यवसायिक साझेदार भी हो सकता है। आज व्यापार के काम में अत्यधिक सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। दामपत्य जीवन सुखी रहेगा। नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रह सकता है।

वृश्चिक राशि ( Scorpio)

स्वास्थ्य को लेकर समस्त चिन्ता निरर्थक है। आज परिवार की साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिल सकता है। किसी भी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना आपके लिए लाभकारी सिध्द होगा। मनोरंजन के सामग्री की खरीद कर सकते हैं। शोधकर्ता छात्रो के लिये आज कुछ स्थितिया पक्ष में दिखायी दे रही है।

धनु राशि (Sagittarius)

शारीरिक अस्वस्थता की वजह से कुछ तनाव महसूस करेंगे। व्यवसाय पर कम ध्यान देंगे। घर की सुख-सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी करने के योग बने हुये हैं। परिवार की ज़रूरतों को पूरा करने के आज आपको अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन में आज के लिये शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। नौकरी का योग बनता दिख रहा है।

मकर राशि ( Capricorn)

इलेक्ट्रानिक्स का व्यवसाय करने वाले अपने स्टाक की कमी को लेकर आज परेशान रह सकते है। कार्यक्षेत्र में किसी निर्णय लेने में आपको आज मानसिक दुविधा का सामना करना पड़ सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपकी बेहतर रह सकती है। दाम्पत्य जीवन में आपको कटुता का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ राशि ( Aquarius)

स्वास्थ्य को लेकर आ रही समस्याये आज दूर हो सकती है। किसी मित्र या परिवार के सदस्य के मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। दामपत्य जीवन आपका सुखमय रहेगा। प्रेम के लिये प्रस्ताव मिल सकता है। स्कूली शिक्षा प्राप्त कर रहे जातको को आज पढ़ने लिखने में समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशि ( Pisces)

साहित्यलेखन के क्षेत्र में आज आपको पुरस्कार मिल सकता है। नौकरी पेशा लगे लोगो को किसी सहायक से विवाद झेलना पड़ सकता है। अध्यात्म के प्रति आज आपकी जिज्ञासा अधिक रहेगी। संतान के प्रति आपके दायित्वो की अधिकता रहेगी। प्रेम संम्बन्धो में प्रगाढ़ता रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र मे सफलता रहेगी।

आपको कैसी लगी जानकारी हमें जरूर बताएं ऐसी ही नई नई जानकारी पाने के लिए हमें फ़ॉलो जरूर करें।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top