आप भी अपनाएं दादी माँ के देसी घरेलू नुख्से, और छुटकारा पाए अनेक बीमारियों से
आज हम आपको लिए बहुत ही खास जानकारी लेकर आये है। अगर आप भी मासिक धर्म में दर्द से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप इसके लिए ठंडे पानी में दो-तीन नींबू निचोड़ कर पिये।इससे न केवल आपको मासिक धर्म के दर्द से छुटकारा मिलेगा बल्कि आपके मासिक धर्म नियमित रूप से होंगे।
यदि आपके सिर में बहुत ही तेज़ दर्द हो रहा है तो उसके लिए हमारे पास एक बहुत ही अच्छा नुस्खा है कि तेज सिरर्दर्द से छुटकारा पाने के लिए सेब को छिल कर बारीक काटें। उसमें थोड़ा सा नमक मिलाकर सुबह खाली पेट खाएं।
खाना बनाते समय यदि गलती से शरीर पर कहीं जल गया हो,या फिर तेज धूप से त्वचा झुलस गई हो, त्वचा पर झुर्रियां हों या कोई त्वचा रोग हो तो कच्चे आलू का रस निकालकर लगाने से फायदा होता हैं। और इसके अलावा आप दही में बेसन डालकर उसका लेप भी लगा सकते हैं यह न केवल आपकी त्वचा में निखार लाएगा, बल्कि आपकी त्वचा को धूप से भी बचाएगा। मक्खन में थोड़ा सा केसर मिलाकर रोजाना लगाने से काले होंठ भी गुलाबी होने लगते हैं।इसके अलावा मुंह की बदबू से परेशान हों तो दालचीनी का टुकड़ा मुंह में रखें। मुंह की बदबू तुरंत दूर हो जाती हैं।
अगर आप भी बहती नाक से परेशान हों तो युकेलिप्टस(सफेदा) का तेल रूमाल में डालकर सूंघे। आराम मिलेगा।और इसके अलावा यदि आप सफेद बालों से परेशान है तो कुछ दिनों तक नहाने से पहले रोजाना सिर में प्याज का पेस्ट लगाएं। बाल सफेद से काले होने लगेंगे चाय पत्ती के उबले पानी से बाल धोएं, इससे बाल कम गिरेंगे।
आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं अगर आपको जानकारी पसन्द आई तो लाइक और शेयर जरूर करें ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।