उम्र के हिसाब से कितने घटें की नींद लेनी चाहिए आओ जानते है

हम आप को आज नींद के बारे में जानकारी देंगे नींद हमारे लिए बहुत जरुरी है नींद से थकान और तनाव से मुक्ति मिलती है और इससे हम तरोताजा महसूस करते हैं आज हम बात करने वाले हैं कि उम्र के हिसाब से आपको कितने घंटे की नींद लेनी चाहिए सभी मनुष्यों के लिए नींद अति आवश्यक है इससे शरीर स्वस्थ्य बना रहता है और इससे शरीर की रोक प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है शारिरिक गतिविधियों को भी अच्छे से संचालित करने के लिए नींद जरूरी है।

 इन्हें भी जरूर पढ़ें – 

रात को सोने से पहले पी ले ये दूध डॉक्टर के पास जाने से मिल जाएगा छुटकारा

दूध में छुहारे उबाल कर खाने से खत्म हो जाते है ये रोग

4-11 महीने के नन्हें शिशुओं के लिए 12 से 15 घंटे की नींद लेने की सलाह दी गई है कम से कम 10 घंटे तो पर्याप्त है लेकिन इनकी नींद कभी भी 18 घंटे से अधिक नहीं होनी चाहिए।

1-2 साल के छोटे बच्चों के लिए 11 से 14 घंटों की नींद की सलाह दी गई है लेकिन 9 से 16 घंटे तक की नींद इनके लिए चल सकती है।

स्कूल जाने से पहले की उम्र के बच्चे जिनकी उम्र 3-5 साल हो उनके लिए 10 से 13 घंटों की नींद की सलाह देते हैं 8 घंटे से कम और 14 घंटे से ज्यादा की नींद इन बच्चों के लिए सही नहीं मानी जाती।

स्कूल जाने की उम्र के बच्चे 6-13 साल के लिए 7 से कम और 11 से ज्यादा घंटे की नींद सही नहीं मानी जाती।

किशोरावस्था के 14-17 साल के लिए 8 से 10 घंटे की नींद की सलाह दी गई है लेकिन 7 से कम और 11 से ज्यादा घंटों की नींद को एनएसएफ सही नहीं मानता।

18-25 साल के नौजवान वयस्कों के लिए 7-9 घंटों की सलाह दी गई है लेकिन ये 6 घंटे से कम और 11 घंटे से अधिक नहीं होनी चाहिए।

26-64 वर्ष के लोगों के लिए 7-9 घंटों की सलाह दी गई है लेकिन ये 6 घंटे से कम और 11 घंटे से अधिक नहीं होनी चाहिए।

65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए 7-8 घंटे की नींद की सलाह दी गई है इन्हें 5 घंटे से कम और 9 घंटे से ज्यादा नहीं सोना चाहिए।

आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं अगर जानकारी पसंद आई तो लाइक और शेयर जरूर करे ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top