शादी से पहले लड़के पूछते है ये सवाल लड़की से

शादी जब एक लड़का लड़की करते है तो कुछ सवाल भी उनके मन मे होते है दुनिया में हर इंसान चाहता है कि उसका भी एक पार्टनर हो जीवनसाथी पाने के लिए इंसान के पास दो ऑप्शन होते हैं पहला ऑप्शन यह है कि वह लव मैरिज कर ले, दूसरा ऑप्शन कि वह फैमिली की इच्छा के अनुसार अरेंज मैरिज कर ले।

जो लोग लव मैरिज करते हैं उन लोगों को अपने पार्टनर के बारे में पहले ही सब कुछ जानकारी होती है| जो लोग अरेंज मैरिज करते हैं उन लोगों के मन में काफी तरह के सवाल होते हैं, जो अपने होने वाले पार्टनर से पूछना चाहते हैं हमारे देश में अरेंज मैरिज को ज्यादा महत्व दिया गया है, क्योंकि अरेंज मैरिज में केवल लड़के की ही पसंद नहीं चलती बल्कि पूरे परिवार की सहमति होती है, जिसके बाद ही शादी का फैसला किया जाता है।

अरेंज मैरिज में शादी की प्रोसेस काफी लंबी होती है लड़के एवं लड़की को ऐसा महसूस होता है जैसे अरेंज मैरिज में शादी करने के लिए एग्जाम पास करने जैसा होता है जब पहली बार लड़का और लड़की एक दूसरे को देखते हैं तो मन में काफी सारे सवाल होते हैं जिन्हें वे एक दूसरे से पूछते हैं।

अक्सर यह देखने को मिलता है कि लड़का जब लड़की से कोई सवाल पूछता है तो लड़की उस समय बेहद धीमी आवाज में जवाब देती है| कई बार तो लड़के को अपने सवाल का जवाब क्लियर तरीके से मिल भी नहीं पाता।

हमारे देश में लड़की को एकदम ठीक तरीके से देखा जाता है, साथ ही उसकी आवाज, चाल और गुणों को भी देखा जाता है कि लड़की संस्कारी भी है या नहीं। खैर आज हम आपको इस बारे में नहीं बताने वाले बल्कि इस बारे में बताने वाले हैं कि लड़के जब पहली बार लड़की से मिलते हैं तो कुछ ऐसे सवाल करते हैं जिनसे लड़की भी परेशान हो जाती है।

क्या आपका पहले कोई बॉयफ्रेंड था ?

अक्सर जब लड़के कोई लड़की को देखने जाते हैं काफी आशाएं लेकर जाते हैं जब लड़का और लड़की की मुलाकात होती है तो जाहिर सी बात है सवाल जवाब भी होंगे अधिकतर लड़के पहली मुलाकात में ही लड़की से पहला सवाल पूछते हैं कि क्या आपका कोई बॉयफ्रेंड था या है ? ऐसे में लड़कियों को ऐसे सवाल बिल्कुल भी पसंद नहीं आते लड़कियों को ऐसे सवालों का जवाब देना बेहद अजीब लगता है इसलिए लड़कों को कभी भी लड़कियों से पहली मुलाकात में ऐसे सवाल नहीं पूछना चाहिए।

आप की सैलरी कितनी है

अगर आप जिस लड़की को देखने जा रहे हैं अगर कोई जॉब करती है, तो कभी भी उस लड़की से उसकी सैलरी के बारे में ना पूछे लड़कियां भी आपसे कभी भी आपकी सैलरी के बारे में सवाल करना पसंद नहीं करती इसलिए आप अपनी पहली मुलाकात को अच्छी बनाने के लिए इस सवाल को बिल्कुल भी ना दोहराए।

खाना बनाना जानती हो

अगर आप भी किसी लड़की को देखने गए हैं, तो आपने एक बार तो यह जरूर पूछा होगा कि क्या आपको खाना बनाना आता है या फिर आप खाना बनाना जानती हो अगर आप पहली मुलाकात में ही लड़की से यह सवाल कर रहे हैं, तो यह बेहद अजीब होगा।

आज के दौर में कोई भी लड़की या लड़का किसी पर डिपेंड रहना पसंद नहीं करता ऐसे में उसे थोड़ा बहुत खाना बनाना तो आता ही है, साथ ही शादी से पहले वह ओर भी कुछ खास बनाना सीख जाती है, जिसके लिए आपको सवाल करने की जरूरत नहीं।

तुम अपने एक्स के साथ कितनी सीरियस थी

वर्तमान में गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड होना कोई बड़ी बात नहीं है लगभग हर लड़के या लड़की की गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड होते ही हैं ऐसे में अगर आप किसी लड़की से पूछते हो कि तुम अपने एक्स के साथ कितने सीरियस थी तो यह सवाल लड़की के आत्म सम्मान को ठेस पहुंचा सकता है।

कभी भी लड़की के बीते हुए कल के बारे में सवाल ना करें अगर आप उनके साथ जिंदगी बिताना चाहते हैं, तो केवल भविष्य से जुड़े सवाल करें।

आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं जानकारी पसंद आई तो लाइक ओर शेयर जरूर करे ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top