हम आपको कुछ अलग बताने जा रहे है लोकप्रिय अखबार अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार शशिधर पाठक के एक लेख के मुताबिक लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारी की तैयारी चल ही रही थी कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बड़ा दांव चलते हुए रॉबर्ट वाड्रा को गिरफ्तारी होने से बचा लिया हांलाकि 6 फरवरी को ईडी के सामने पेश होना पड़ा।
इन्हें भी जरूर पढें –
अगर आपके पास भी है राशन कार्ड तो ध्यान दे ये बातें तभी मिलेगा फायदा
बिना चिप वाले एटीएम कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी
लेख में छपी रिपोर्ट के मुताबिक गुलाम नबी आजाद लखनऊ निकल चुके थे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के शिवपाल सिंह यादव और राजा भैय्या कांग्रेस के साथ चुनावी तालमेल की उम्मीद जगाए थे लेकिन राहुल गांधी ने बड़ा दांव खेलते हुए प्रियंका गांधी को कांग्रेस का महासचिव और उत्तर प्रदेश में पूर्वी कमान कि बागडोर सौंप दी।
इस लिहाज से देखा जाएं तो प्रियंका गांधी के कांग्रेस महासचिव होने के नाते पति रॉबर्ट वाड्रा भी गिरफ्तारी से बच गए, क्योंकि अगर मोदी सरकार रॉबर्ट वाड्रा को गिरफ्तार करती तो इसका सियासी फायदा प्रियंका गांधी को मिलता इस वजह से मोदी सरकार की तैयारी धरी रह गई।
आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं जानकारी पसन्द आई तो लाइक और शेयर जरूर करे ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।