Realme में आया एक नया कलर ओएस 7, किस किस को मिलेगा ये अपडेट

आज हम एक ऐसे फोन के बारे में बता रहे है। जिसमे हाल में ही एक नया अपडेट आया है चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो की सहयोगी कंपनी रियलमी अपने फोन्स के लिए अपना खुद का आपरेटिंग सिस्टम बनाती है। जो काफी आकर्षक होता है। अभी तक ओप्पो और रियलमी में कलर ओएस पर चल रहा है। अब रियलमी 26 नवंबर को अपना लेटेस्ट और नया कलर ओएस 7 रिलीज करने वाली है। जिसका इसके यूजर्स को बेसब्री से इंतजार था।

ColorOS 7 का बीटा प्रोग्राम 27 नवंबर से शुरू किया जाएगा। आपको Realme कम्यूनिटी पेज पर जाकर इसके लिए रजिस्टर करना होगा। Realme X2 Pro, Project X और Realme XT ColorOS 6.7 बीटा वर्जन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को ColorOS 7 टेस्ट करने का मौका दिया जाएगा। Realme कंपनी बीटा टेस्टर्स की फाइनल लिस्ट 9 दिसंबर को जारी करेगी। इसके बाद 18 दिसंबर से लेकर फरवरी 2020 तक यह टेस्टिंग प्रोग्राम चलाया जाएगा।

इस ओएस को स्टेबल रिलीज रिलीज करने का रोड मैप कुछ इस तरह का है। इसके मुताबिक, Realme 3 Pro और Realme XT को जनवरी 2020 में सबसे पहले ColorOS 7 का अपडेट दिया जाएगा। इसके बाद फरवरी में Realme X और Realme 5 Pro को यह अपडेट मिलेगा।

इसके बाद मार्च में Realme X2 Pro को और अप्रैल में Realme 3 समेत Realme 3i को यह अपडेट दिया जाएगा। इसके बाद मई में Realme 5 और Realme 5s को, Realme 2 Pro को जून में और Realme C2 को वर्ष 2020 की तीसरी तिमाही में यह अपडेट दिया जाएगा।

आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं जानकारी अगर पसंद आई तो लाइक और शेयर जरूर करे ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top