प्रियंका गांधी ने किया ऐलान शहीद की बेटी के लिए आप भी जानें

प्रियंका गांधी ने किया कुछ अलग लोग करने लगे तारीफ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राजनीति में कदम रखा, इसके साथ ही उन्होंने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभानी भी शुरू कर दी है। देश में सबसे बड़े संकट के रूप में आए पुलवामा हमले पर प्रियंका ने सकारात्मक राजनीति का परिचय दिया और विपक्षी होने के बाद भी भाजपा सरकार का साथ देने का वादा दिया। वहीं पुलवामा शहीद की बेटी के लिए प्रियंका ने ऐसा ऐलान कर दिया है जिसकी तारीफ हो रही है।

उन्नाव में शहीद के परिवार से प्रियंका ने की बात

पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के जो जवान शहीद हुए हैं उनमें सबसे ज्यादा संख्या यूपी के ही जवानों की हैं। उत्तर प्रदेश से 12 जवान इस हमले में शहीद हो गए। राजनीति को दूर रखकर प्रियंका गांधी ने उन्नाव में शनिवार को सीआरपीएफ जवान अजीत के परिवार से फोन पर बात की है।

प्रियंका ने किया ऐलान

प्रियंका ने शनिवार को पूर्व सांसद अन्नू टंडन को फोन किया और शहीद अजीत के परिवार से बात करवाने को कहा। इस दौरान प्रियंका ने उनके परिवार को हर मदद का भरोसा दिलाया। वहीं शहीद की बेटी से बात कर कहा कि तुम खूब पढ़ो। बेटी ने डॉक्टर बनने की ख्वाहिश की तो कांग्रेस महासचिव ने ऐलान कर दिया कि तुम जितना चाहो पढ़ो, हम तुमको डॉक्टर बनाएंगे। प्रियंका के इस ऐलान से उनकी तारीफ हो रही है।

आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं जानकारी पसंद आई तो लाइक और शेयर जरूर करे ऐसी ही नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *