पति पत्नी के बीच मे कितनी उम्र का फर्क होना चाहिए
पहले के समय में बड़े बुजुर्ग हमेशा कोशिश करते थे, या इस बात पर जोर देते थे की विवाह के वक्त वर और वधू के उम्र के बीच अच्छा खासा फर्क होना जरूरी है हालांकि यहां पर आज भी रिश्ता ढूंढने के वक्त वर और वधू के उम्र का ख्याल रखा जाता है अक्सर लड़के लड़की से 5 से 6 साल उम्र में बड़े होते हैं वैसे बहुत सारे लोगों को इस बारे में नहीं मालूम है कि क्यों लड़के लड़की से उम्र में शादी के वक्त बड़े होते हैं।
बदलते वक्त के साथ साथ महिलाओं में होने वाले हार्मोन के चेंजेज की वजह से वह पुरुषों से ज्यादा उम्र दराज दिखने लगती है अपने पति से उम्र में ज्यादा नहीं दिखे इसलिए परिवार वाले लड़की से 5 से 6 साल बड़े लड़के से शादी कर देते थे।
यहां पर एक रोचक बात यह है कि लड़कियां लड़कों से ज्यादा मैच्योर होती है ऐसे में दोनों की अगर उम्र एक होगी तो उनकी सोच एक दूसरे से कभी नहीं मिलेगी जिसकी वजह से दोनों के बीच झगड़े होने की संभावना ज्यादा बढ़ जाएगी।
अगर लड़का लड़की से उम्र में बड़ा होगा तो वो उसे घर गृहस्थी के छोटे-बड़े कामों में मदद कर सकेगा वही दूसरी तरफ अगर दोनों ही एक ही उम्र के होंगे तो अनुभव के अभाव में दोनों लोगों को जीवन में काफी परेशानी झेलनी पड़ सकती हैं।
लड़को के मुकाबले लड़कियां ज्यादा भावुक होती हैं ऐसे में मां-बाप हमेशा कोशिश करते हैं कि उनकी बेटी का होने वाला हमसफर हमेशा उसे भावनात्मक रूप से सहारा देने में सक्षम हो।
आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं जानकारी पसंद आई तो लाइक ओर शेयर जरूर करे ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।