हेल्लो दोस्तों नीलगिरी तेल के बहुत फायदे है हमारे शरीर में दर्द होने आज कल आम सी बात हो गयी है कभी हमारे घुटने में दर्द होता है तो कभी हाथ में दर्द होता है।
क्या आप जानते हैं नीलगिरी का तेल एक ऐसा तेल है, जो हर प्रकार के दर्द को ठीक कर सकता है? यह एक ऐसा तेल है, जिसके अनेक फायदे हैं तो चलिए, आपको विस्तार से बताते हैं नीलगिरी के तेल के उपयोग और इसके फायदों के बारे में।
नीलगिरी के तेल के फायदों के बारे में:
● नीलगिरी के तेल की मालिश अगर शाम को की जाए, तो यह सोने में मदद करता है और थकान को खत्म करके तरावट प्रदान करता है इससे सर की मालिश भी की जा सकती है।
आप ये भी पढें – मेथी के दाने खाने से दूर होती है ये बीमारियां
● नीलगिरी का तेल बालों के लिए सबसे बेहतरीन तेल है। यह रोमछिद्रों को खोलता है जिससे कि रक्तसंचालन सही होता है इसमे एंटीफंगल गुण भी होते हैं जो कि सिर से डैंड्रफ आदि को खत्म करते हैं।
● अगर शरीर के किसी भी हिस्से में कोई कीड़ा मकोड़ा आदि काट ले, तब भी यह तेल जहर कम करने में सहायक है, और साथ ही यह घाव को जल्द भरने में सहायता करता है।
● अस्थमा के रोगियों के लिए इस तेल का प्रयोग फायदेमंद होता है और यह अस्थमा के दौरों को कम करने में सहायक होता है।
● यह सर्दी जुकाम ,खांसी आदि में भी रोगी को फायदा पहुंचाता है यह तेल अपने मे जाने कितने ही गुण लिए हुए है।
आप इस तेल का इस्तेमाल जरूर करे और देखे कैसे आप के शरीर से दर्द गायब हो जाता है।