घर में मनी प्लांट लगाने से क्या होता है ?
मनी प्लांट एक आम पौधा है जो लगभग हर घर के अंदर पाया जाता है। मनी प्लांट को मनी प्लांट इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसकी पत्तियां गोल, चिपटी, दिल के आकार और गहरे हरे रंग की होती हैं। यह आमतौर पर सिक्के की तरह दिखायी देती हैं। यही कारण है कि इसे मनी प्लांट के नाम से जाना जाता है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि मनी प्लांट को घर मे किसलिए रखा जाता हैं और इसके क्या फायदे होते हैं।
कहा जाता है कि जिसके घर में मनी प्लांट बहुत ज़्यादा होती है उसके घर में कभी भी पैसो की कमी नही होती है।
मनी प्लांट को घर मे लगाने के फायदे :
● ऎसी मान्यता है कि जिसके घर में मनी प्लांट का पौधा लगा होता है उसके उसके घर में न केवल सुख-समृद्धि में इजाफा होता है बल्कि घर में धन का भी आगमन होता है|
● ऐसा माना जाता है कि ये पौधा जितना हरा रहेगा घर में धन की बढ़ोत्तरी उतनी ही होगी।
● इससे सुख-समृद्धि प्रदान करने वाले सकारात्मक उर्जा को आकर्षित किया जा सकता है।
● जिस घर में मनी प्लांट का पौधा लगा होता है उस घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होता है।
● मनी प्लांट लगाने से पति-पत्नी के संबंध मधुर होते हैं। फँगशुई के अनुसार बांस के पौधे सुख व समृद्धि के प्रतीक होते हैं।
● जिस घर में वास्तु-दोष होता है, मनी प्लांट के पौधे को लगाने से उस घर का वास्तु-दोष दूर हो जाता है।
मनी प्लांट लगाने से पहले रखे इन बातों का ध्यान :
● मनी प्लांट की सूखी, और पीली पड़ गयी पत्तियों को प्रतिदिन प्लांट से तोड़कर हटा देना चाहिए अन्यथा इससे वास्तु दोष होता है।
● मनी प्लांट को कभी भी घर के बाहर ना लगाएं। मान्यता है कि इसे सिर्फ घर के अंदर लगाने से ही लाभ होता है।
● यदि मना प्लांट अधिक बड़ा हो जाए या काफी जगह घेर ले तो इसे खुद छांटने के बजाय दूसरे व्यक्ति यानी बाहरी व्यक्ति से कटवाएं अन्यथा आपके घर की संपत्ति और ऊर्जा घट सकती है।
● इसे हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाएं और पूर्व-पश्चिम दिशा में ना लगाएं। दक्षिण-पूर्व दिशा हमेशा भगवान गणेश की होती है, इसीलिए इस जगह पौधा लगाने से सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है।
● जिस भी पात्र में मनी प्लांट लगाकर घर के अंदर रखा हो, कोशिश कीजिए कि मनी प्लांट में प्रतिदिन पानी डालते रहिए क्योंकि मनी प्लांट सूखने का संकेत बहुत अशुभ होता है।
● मनी प्लांट को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में ना रखें, इस दिशा में इसे रखने से आर्थिक नुकसान की संभावना बढ़ जाती है।
आपको कैसी लगी पोस्ट हमारी हमे जरूर बताएं।