कुछ ऐसी बाते जिनसे आपके सोचने का नजरिया बदल सकता है

• जो लोग दिल से अच्छे होते हैं, चालाक लोग हमेशा उनका फायदा उठाते हैं।

• कंडक्टर सी हो गई है जिंदगी, सफ़र भी रोज़ का है और मंजिल भी पता नहीं है।

• बचपन में सब यही पूछते थे कि बड़े होकर क्या बनना है? जवाब मिला तो, फिर से बच्चा बनने का मन करता है।

• जीवन में कभी भी किसी चीज को बेकार नहीं समझना चाहिए, क्योंकि बंद पड़ी घड़ी भी दिन में दो बार सही समय बताती है।

• अगर आप जिंदगी में किसी व्यक्ति को बेवकूफ बना देते हैं तो ये कभी मत सोचिएगा कि वो व्यक्ति कितना बेवकूफ है, बल्कि ये सोचिए कि उसने आप पर कितना विश्वास किया।

• अगर हंसते रहोगे तो पूरी दुनिया आपके साथ रहेगी, वरना आंसुओं को तो आंखों में भी जगह नहीं मिलती।

• ये दुनिया मतलब की है और जन्मों-जन्मों से टूटे हुए रिश्ते भी जुड़ जाते हैं, बस सामने वाले को आपकी जरूरत होनी चाहिए।

• अगर कोई व्यक्ति आपको गुस्सा दिला सकता है तो ये समझ लीजिए कि आप उसके हाथों की कठपुतली हैं।

• जिंदगी बिल्कुल आइसक्रीम की तरह है, अगर टेस्ट करोगेतो भी पिघलेगी और वेस्ट करोगे तो भी पिघलेगी इसीलिए वेस्ट ना करके टेस्ट करना बेहतर है।

• दुनिया के दो सबसे मुश्किल काम यही है कि मां की ‘ममता’ और पिता की ‘क्षमता’ का अंदाजा लगा पाना।

आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी कैसी लगी हमे जरूर बताये।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top