कौन सी बातें नहीं बतानी चाहिए दुसरो को आइये जानते है
ज़िन्दगी में कभी कभी कुछ बातों का बहुत महत्व होता है जैसा की आप सभी जानते हैं शुक्राचार्य एक महान ज्ञानी पुरुष थे और शुक्राचार्य ने कुछ नीतियां बनाई थी आज के समय में शुक्राचार्य की बनाई हुई नीतियां बहुत काम आती है आपको बता दें शुक्राचार्य ने अपनी शुक्र नीति में ऐसी बातें बताई है जिन्हें हर व्यक्ति को हमेशा छुपाकर रखना चाहिए।
इन्हें भी जरूर पढ़ें –
क्या आप भी जागते है सुबह इस समय तो ये जानकारी जरूर ले
ज़िन्दगी में सफल होना चाहते है तो याद रखे ये बातें
धन:– धन का घमंड कभी भी नहीं करना चाहिए और अपने धन की जानकारी जितने कम लोगों को होगी आपके लिए उतना ही अच्छा होगा, वरना कई लोग आपके धन के लालच में आकर आपसे जान पहचान बढ़ाने लगते हैं और बाद में नुकसान पहुंचा सकते हैं।
दान:- दान एक ऐसा पुण्य का काम है जिसे जितना गुप्त रखा जाता है उतना ही फलदाई होता है बहुत से लोग दूसरे लोगों की तारीफ पाने के लिए या अपनी महानता दिखाने के लिए अपने दान का दिखावा करते हैं और ऐसे में उसका पुण्य नष्ट हो जाता है।
मंत्र:– बहुत से लोग हैं जो भगवान की कृपा पाने के लिए प्रतिदिन पूजा पाठ करते समय मंत्रों का जाप करते हैं ऐसे में आप जिन मंत्रों का जप करते हैं उन मंत्रों को किसी को ना बताएं।
ग्रह के दोष:- बहुत से लोग ग्रह के दोष से पीड़ित होते हैं जिसके चलते उन्हें कई तरह की समस्या झेलनी पड़ती है ऐसे में आप अपने ग्रह दोष के बारे में किसी को ना बताएं वरना यह आपके लिए नुकसानदायक सिद्ध होगा।
आयु:- कहा जाता है कि मनुष्य को अपनी दौलत और आयु किसी को नहीं बतानी चाहिए क्योंकि दूसरे व्यक्ति को आपकी आयु पता होने से किसी बात का विरोध समय आने पर आप के खिलाफ कर सकता है।
अपमान:- मनुष्य को कभी भी अपमान की बात किसी दूसरे व्यक्ति के साथ शेयर नहीं करनी चाहिए यह बात आप जितना गुप्त रखेंगे उतना ही आपके लिए फायदेमंद होगा।
मान:- मान-सम्मान का दिखावा करना बहुत से लोगों की आदत होती है आप को बता दें ये आदत किसी भी मनुष्य के लिए अच्छी नहीं होती है क्योंकि मान-सम्मान का दिखावा करने से आप लोगों की नजरों में गिर जाते हैं या दूसरे लोग आप के प्रति नफरत की भावना पाल लेते हैं।
आप भी इन बातों को हमेशा ध्यान रखो देखना आप को कभी किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं जानकारी अच्छी लगी तो लाइक और शेयर जरूर करें ऐसी ही नयी नयी जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।