कौन सा समय शुभ होता है किन राशियों के लिए
हर किसी का कोई न कोई शुभ समय होता है ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर इंसान के जीवन में प्रतिदिन एक समय ऐसा होता हैं जिस समय को उनके लिए लकी माना जाता हैं क्यों की उस समय में ग्रहों की चाल उनके अनुकूल होती हैं साथ हीं साथ नवग्रहों का प्रभाव का उत्तम होता हैं आज इसी विषय में ज्योतिष शास्त्र के द्वारा राशियों से जानने की कोशिश करेंगे लकी समय के बारे में की कौन सा समय आपके लिए लकी साबित हो सकता हैं तो आइये इसके बारे में राशि के अनुसार जानें अपना लकी समय।
मेष, सिंह और धनु राशि, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष, सिंह और धनु राशि अग्नि तत्व की राशि होती हैं इस राशि के लोगों के जीवन पर सूर्य देव का प्रभाव होता हैं इनकी कुंडली में सुबह 4 से 6 बजे का समय और शाम को 6 से 7 बजे का समय समय शुभ होता हैं क्यों की इस समय नवग्रहों की चाल सूर्य भाव में होती हैं जिसके कारण यह समय मेष, सिंह और धनु राशि के लोगों के लिए सबसे लकी समय होता हैं इस समय ये लोग जो भी कार्य करते हैं उसमे सफल होते हैं और इनके जीवन में खुशियों की वर्षा होती हैं इस समय में आपके लिए सूर्य देव की पूजा करना सबसे लाभकारी साबित होगा।
वृष, कन्या और मकर राशि, यह राशि पृथ्वी तत्व की राशि होती हैं इनकी कुंडली में शुक्र और शनि की स्थिति सबसे मजबूत मानी जाती हैं इस राशि के लोगों के लिए दोपहर 11 से 2:30 बजे का समय सबसे लकी होता हैं इस समय इनकी कुंडली में शुक्र शनि के साथ गोचर करता हैं जिसके प्रभाव से भाग्य में वृद्धि होती हैं तथा जीवन में अच्छे दिन आते हैं इतना हीं नहीं वृष, कन्या और मकर राशि के जातक अपने अपने जीवन में कोई शुभ शुरूआत करना चाहते हैं तो यह समय उनके लिए बेहतर हैं इस समय में आप नारायण की याद करें आपके लिए शुभ होगा।
मिथुन, तुला और कुंभ राशि, यह राशि वायु तत्व की राशि होती हैं इनके लिए सुबह 6 से 9 बजे का समय और रात्रि में 8 से 10 बजे का समय इनके अनुकूल होता हैं इस समय ग्रहों की स्थिति इनकी कुंडली में सबसे शुभ होती हैं जिसके कारण इस समय को इनके लिए लकी माना जाता हैं ये लोग इस समय जो भी काम करते हैं उसमे सफल होते हैं और इनके जीवन में शांति आती हैं अगर आप किसी को प्रेम प्रस्ताव देना चाहते हैं तो इस समय का हीं चुनाव करें ग्रहों के शुभ संयोग से आपको कामयाबी मिलेगी अगर आप पूजा पाठ करना पसंद करते हैं तो सुबह 6 से 9 बजे के बिच का समय सबसे शुभ हैं।
कर्क, वृश्चिक और मीन राशि, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सुबह 8 से 10 बजे के बीच चन्द्रमा कर्क, वृश्चिक और मीन राशि की कुंडली अच्छा संयोग बनाता हैं तथा मंगल और सूर्य की स्थिति भी बेहतर रहती हैं। जिसके कारण यह समय कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के लोगों के लिए लकी समय माना जाता हैं इस समय में इन्हे शुभ समाचार मिलने हैं और इनके भाग्य में भी वृद्धि होती हैं अगर आप किसी बिजनेस की शुरूआत करना चाहते हैं या नए मकान की नीव रखना चाहते हैं तो आपके लिए सुबह 8 से 10 बजे का समय सबसे शुभ साबित होगा।
आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं जानकारी पसंद आई तो लाइक ओर शेयर जरूर करे ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।