कब तक है शादी का मुहूर्त साल 2020 में, आइये जानते है

आज हम आपको शादी के मूहर्त के बारे में बताने जा रहे है। साल 2020 मैं शादी का शुक्रवार को आखिरी मुहूर्त है। यही वजह है कि पिछले कई दिनों से शादी समारोह की संख्या में खासी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शुक्रवार को आखिरी मुहूर्त पर शहरभर में 50 से ज्यादा शादियां होने का अनुमान है।

गुरुवार को शहरभर में शादियों की खासी रौनक देखने को मिली। बैंड-बाजों के बीच आसमान में आतिशबाजी भी होती रही। अब शुक्रवार को इस सीजन का आखिरी मुहूर्त है। इसी के साथ अगले कुछ महीने तक शादी की शहनाई सुनने को नहीं मिलेगी।

वहीं, हलवाई, वेडिंग प्वाइंट, टैंट व फूल से जुड़े व्यवसायी भी सीजन खत्म होने को लेकर मायूस हैं। उत्तराखंड विद्वत सभा के प्रवक्ता आचार्य विजेंद्र प्रसाद ममगाईं ने बताया कि वर्ष 2020 में 11 दिसंबर को शुभ कार्य का आखिरी मुहूर्त है।

इसके बाद अगले साल अप्रैल महीने में शादी के मुहूर्त निकलेंगे। बताया कि 15 दिसंबर से पौष महीना खर मास शुरू होगा, जो 13 जनवरी 2021 तक रहेगा। इस महीने में शुभ कार्य वर्जित माने गए गए हैं। इस समय भगवान की पूजा करना उचित बताया गया है।

जबकि, इसके बाद बृहस्पति व शुक्र उदय भी होंगे। इस कारण इस दौरान शुभ मुहूर्त नहीं होंगे। 12 अप्रैल को शुक्र अस्त होने के बाद शुभ मुहूर्त निकलेंगे। सिर्फ 14 जनवरी को मकर संक्रांति व 16 फरवरी को बसंत पंचमी के दिन शुभ मुहूर्त रहेगा।

आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं अगर आपको जानकारी पसंद आई तो लाइक और शेयर जरूर करें और कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top