इन चीज़ो में पाया जाता है सबसे ज़्यादा कैल्शियm
कैल्शियम हमारे शरीर के लिए कितना जरुरी है ये तो सब जानते है लेकिन उसकी कमी को कैसे पूरा करे ये हम आपको बताएंगे आज हम आपको बताएंगे कि दूध के अलावा और कौन-सी चीजें हैं जिनसे आपको भरपूर मात्रा में कैल्शियम मिल सकता है कैल्शियम हमारे लिए बहुत ही जरुरी तत्व है यह हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ रखने के लिए जरूरी तत्व होता है।
इन्हें भी जरूर पढें –
आपके लिए साल का कौन सा महीना होगा शुभ
21 साल की एक्ट्रेस बनी 34 बच्चो की माँ
● दही ज्यादातर घर में रोज तैयार किया जाता है इसमें दूध की तरह दही में भी कैल्शियम की मात्रा होती है।
● चीज एक तरह का डेरी प्रोडक्ट होता है जो कैल्शियम से भरपूर है।
● सूखे अंजीर आपके लिए बहुत ही लाभदायक हैं क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम के अलावा फाइबर और लोहा भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
● सभी तरह की हरी पत्तेदार सब्जियां बहुत सारे विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होते है जिनमें कैल्शियम भी होता है।
● ओट्स, कॉनप्लेक्स के मुक़ाबले में बहुत फायदेमंद हैं और ओट्स में भरपूर मात्रा में फाइबर और कैल्शियम मौजूद होता हैं।
● बादाम विटामिन, मिनरल्स, कैल्शियम से भरपूर होते हैं। 1 दिन में सिर्फ 10 बादाम ही खाएं और रात को भिगोकर सुबह छीलकर खाएं। ज्यादा फायदा होगा।
● तिल में दूध के मुकाबले ज्यादा मात्रा में कैल्शियम होता है एक चम्मच तिल में 1 गिलास दूध के जितना कैल्शियम होता है।
● संतरे में कैल्शियम और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है इसलिए संतरे जरूर खाएं।
● भिंडी में अनेक प्रकार के जरूरी तत्व होते हैं जिनमें खासतौर पर कैल्शियम ज्यादा होता है।
● उबले अंडे में 50 मिलीग्राम तक कैल्शियम पाया जाता है इसके अलावा यह प्रोटीन और विटामिन भी होते हैं।
● सीताफल में भी कैल्शियम और अन्य जरूरी मिनरल्स होते हैं।
● सोयाबीन में कैल्शियम के अलावा दूसरे तत्व भी भरपूर मात्रा में पाये जाते है।
● ब्रोकली को आहार में जरूर शामिल करें। जिनमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम और विटामिन के पाया जाता है दूध नहीं पीने वाले ये आहार खाने में शामिल करेंगे तो शरीर में कभी कैल्शियम की कमी नहीं होगी।
अगर आप इन चीजों का सेवन करते है तो आपके शरीर में कभी भी कैल्शियम की कमी नहीं होगी आप को कैसी लगी जानकारी हमें जरूर बताएं जानकारी लाइक और शेयर जरूर करे ऐसी ही नयी नयी जानकारी के लिए हमें फॉलो करें।