गर्मी के मौसम में हर कोई चाहता है। कि उसको ठंडक मिले लेकिन कैसे ठंडी चीजों का सेवन करें गर्म चीजो से दूर रहें। गर्मी के दिनों में गर्मी ज़्यादा होने की वजह से शरीर मे भी जलन होने लगती है।
गर्मी के दिनों में आप इन टिप्स को फॉलो करके गर्मी से राहत पा सकते है।
● पुदीना या धनिया पीस कर हाथ पैर पर लगाने से जलन मिटती है।
● कच्चे प्याज का रस लगाने से भी ठंडक मिलती है।
● लौकी के गुद्दा को कसकर हाथ पैरों पर रगड़ने से जलन कम होती है।
● पका पपीता हाथ पैरों पर लगाने से राहत मिलती है।
● मेहंदी लगाने से भी ठंडक मिलती है।
● गूलर के रस में शहद मिलाकर चाटने से हाथ , पैर, कमर व आंखों की जलन शांत होती है।
● पकी इमली के गूदे को हाथ पैर पर मलने से गर्मी की जलन शांत होती है।
● हाथ पैर पर बकरी का दूध मलने से भी आराम मिलता है।
● छाछ में थोड़ा सा नमक डालकर दिन में तीन से चार बार पियें आप को जरूर लाभ होगा।
गर्मी से राहत ये टिप्स जरूर देंगें। गर्मी में ठडक जरूर मिलेगी।
आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं जानकारी पसंद आई तो लाइक ओर शेयर जरूर करे ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।