गर्मी के दिनों में खाये इन चीजों को मिलेगी ठंडक

अब गर्मी का मौसम आ ही गया है गर्मी के मौसम में अगर कुछ ठंडा मिलने से शरीर को सुकून मिलता है इसके साथ ही ठंडे पदार्थ गर्मी की तपिश से भी शरीर को सुरक्षा प्रदान करते हैं।

गन्ने का रस

यह ठंडी तासीर वाले पेय पदार्थों में सबसे पहला है यह आपको ठंडक पहुंचाता है और यह शुद्ध भी होता है इसे बिना बर्फ मिलाए पीना ज्यादा लाभकारी होता है।

लस्सी

यह शरीर को ठंडा भी करती है और उसे ताकत भी देती है।

आम का जूस

आम के फल व जूस दोनों ही गर्मी में फायदेमंद हैं इनका स्वाद तो आपको लुभाता ही है इसके साथ ही यह आपके पेट को ठंडा भी रखता है।

अनार

इसका रस और साबुत अनार दोनों ही ठंडी तासीर वाले हैं यह न केवल आपको ठंडा रखते हैं बल्कि आपके शरीर मे खून को भी बढ़ाते हैं।

आंवला

आंवला या इसका मुरब्बा शरीर के लिए ठंडक पहुंचाने वाले पदार्थों में से एक है इसके साथ ही इसमें काफी मात्रा में विटामिन सी भी मिलता है जो आपकी आंखों के लिए फायदेमंद है।

संतरा

संतरा में भी विटामिन सी पाया जाता है यह शरीर को गर्मी से राहत प्रदान करता है।

खीरा

यह आपको ठंडक पहुंचाता है और आपके शरीर में पानी की पूर्ति भी करता है।

नींबू

नींबू पानी या नींबू का शर्बत भी गर्मी से राहत देता है यह शरीर में पानी की आपूर्ति करने में भी मददगार है।

आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं जानकारी पसंद आई तो लाइक ओर शेयर जरूर करे ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top