CM योगी ने लिए लॉक डाउन को लेकर कड़े फैसले, आप भी जरूर जान ले
आज हम आपको बहुत ही खास जानकारी देने जा रहे है लॉक डाउन को लेकर हमारे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने हाल में ही लॉक डाउन को लेकर कुछ कड़े फैसले लिए है जिसकी जानकारी हम आपको देने जा रहे है।
कोरोना वायरस के इस बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए सीएम योगी बड़े-बड़े फैसले ले रहे हैं ताकि राज्य से कोरोना वायरस के संक्रमण को ख़त्म किया जा सके। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे सीएम योगी के उस बड़े फैसले के बारे में जो पूरे उत्तर प्रदेश में लागू होगा। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
लोगों के लिए मास्क लगाना जरुरी हैं।
बिना मास्क के दिखाई देने पर 500 रुपया जुर्माना लग सकता हैं।
शनिवार और रविवार को उत्तर प्रदेश में समस्त शहरी एवं ग्रामीण हाट, बाजार, गल्ला मंडी, व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।
हर शुक्रवार की रात 10 बजे से सोमवार की सुबह 5 बजे तक पूरे उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन रहेगा।
उत्तर प्रदेश में शनिवार और रविवार को साप्ताहिक बाजार लगाये जाते हैं, उन्हें सोमवार से शुक्रवार के बीच किसी भी दिन लगाया जा सकता है।
सभी लोगों को सोशल डिस्टेंस का पालन करना जरुरी हैं।
सप्ताह में शनिवार और रविवार को सभी बाजार और मंडी सेनेटाइज किये जाएंगे।
सभी जिलों में कोरोना जांच केंद्र बनेगा।
सप्ताह के अन्य दिनों में होने वाली साप्ताहिक बंदी भी शनिवार और रविवार को ही रखी जाएगी।
सभी लोगों को सरकारी गाइडलाईन का पालन करना अनिवार्य होगा।
आपको अगर हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आई तो लाइक और शेयर जरूर करें।