बिहार में अब मिलेगी नौकरियां ही नौकरियां, नही रहेगा कोई बेरोजगार

बिहार वालो के लिए बहुत ही काम की जानकारी लेकर आये है। देश में पहले से ही बेरोजगारों की कमी नहीं है। ऊपर से कोरोना की महामारी ने इसमें और इजाफा कर दिया है। अफसोस की बात तब हो जाती है, जब सरकार नौकरियां निकालती है और इन बेरोजगारों को वक्त पर उनकी जानकारी तक नहीं मिलती है। इसीलिए हम पूरी कोशिश करते हैं कि नई सरकारी भर्तियों से जुड़ी हर जरूरी जानकारी उन लोगों तक पहुंचाते रहें जिनके लिए ये सबसे जरूरी है।

अब इसी कड़ी में बिहार में नौकरी करने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है, जानकारी के मुताबिक बिहार के इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में खाली पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। इन पदों को बहुत जल्द भरा जायेगा।

कितने पदों पर होगी भर्ती :

मिली जानकारी के मुताबिक विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग राज्य के कॉलेजों में खाली पड़े 3917 पदों पर स्थायी नियुक्ति करेगी।

विभाग ने इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को शुरू कर दी हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 2045 पदों पर इंजीनियरिंग तथा शेष 1872 पर पॉलिटेक्निक कॉलेजों में भर्ती की जाएगी।

बता दें की बिहार राज्य कर्मचारी चयन आयोग और तकनीकी सेवा आयोग विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग में खाली पड़े पदों पर भर्ती करेगा। इसको लेकर बहुत जल्द नोटिश जारी किया जायेगा। इसमें से कुछ पदों पर इंटरव्यू से सेलेक्शन होगा तो कुछ पदों पर अंकों के आधार से नौकरी मिलेगी।

जो युवा बिहार में नौकरी करना चाहते हैं तो वो बिहार राज्य कर्मचारी चयन आयोग और तकनीकी सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहे। क्यों की भर्ती को लेकर नोटिस इसी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जायेगा।

आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं अगर आपको जानकारी पसंद आई तो लाइक और शेयर जरूर करें और कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top