भारत के सबसे साफ़ शहर आप भी जरूर जाने कही आपका शहर तो नही

हर कोई अपना शहर साफ़ रखने की कोशिश रखता है लेकिन जब से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत की नीव रखी हैं, तब से भारत में स्वच्छता को लेकर लोगो में जागरूकता बढ़ी है लोग अपने शहर को साफ़ करने में लगे हुए हैं, तो कुछ घूम-घूम कर स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं बड़े राजनीति पद पर बैठे नरेन्द्र मोदी के प्रोत्साहन के वजह से कुछ शहर वास्तव में स्वच्छता के मानक पर काफी आगे बढ़ गए हैं इसी बात पर आज हम भारत के 5 सबसे स्वच्छ शहर के बारे में बताने जा रहे हैं।

इन्हें भी पढें – 

फेसबुक पेज कैसे बनाये हिंदी में जानकारी

क्या आप भी अपने मोबाइल फोन पर कवर लगाते है

इंदौर

स्वच्छ भारत अभियान के तहत किये गए सर्वे के अनुसार इंदौर इस समय के अनुसार भारत के सबसे स्वच्छ शहर में पहले नंबर है लगभग 20 लाख जनसँख्या वाला ये शहर समुद्र तल से 550 मीटर की ऊंचाई पर बसा हुआ है मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी के रूप में मशहूर इंदौर मध्य प्रदेश अकेला शहर नहीं है, जो इस लिस्ट में शुमार है।

भोपाल

इस लिस्ट में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल भी शामिल है समुद्र तल से 547 मीटर की ऊंचाई पर बसे इस शहर में प्रदूषण भी भारत के अन्य शहरों के मुकाबले बहुत कम है इस शहर की जनसँख्या लगभग 20 लाख है लेकिन सफाई के मामले में यहां के लोग भारत के अन्य जगहों से कहीं गुना ज्यादा जागरूक हैं इसी वजह से भोपाल को भारत के सबसे स्वच्छ शहर में दूूसरे नंबर पर रखा गया है।

विशाखापत्तनम

आन्ध्र प्रदेश राज्य का तटीय शहर, जहाँ की जनसँख्या लगभग 18 लाख है यहां प्रदूषण का स्तर भी बहुत कम है। समुद्र किनारे बसे होने के कारण यहाँ का मौसम भी हमेशा सुहावना बना रहता है यहाँ का तापमान हमेशा सतुंलित रहता है इसके अलावा विशाखापत्तनम का जीवन स्तर भारत में तेज़ी से सुधरने वाले जगहों में से एक है इसी वजह से विशाखापत्तनम को भारत के सबसे स्वच्छ शहर में तीसरे नंबर पर रखा गया है।

सूरत

सूरत गुजरात राज्य का शहर और भारत के सबसे बड़े औद्योगिक शहरों में से एक है तेज़ी से विकसित होता ये शहर भारत के कुछ ख़ूबसूरत और नियोजित शहर में शुमार है शहर की जनसँख्या 44 लाख है चूँकि सूरत एक औद्योगिक क्षेत्र है, इसलिए यहाँ फैक्ट्री से निकलने वाले कचरों की वजह से ये शहर प्रदूषण का शिकार हो गया है लेकिन अपने स्वछता के लिए इसे भारत के सबसे स्वच्छ शहरों में चौथे नम्बर पर रखा गया है।

मैसूर

भारत के सबसे स्वच्छ शहरों में मैसूर को पाचवें नम्बर पर रखा गया है कर्नाटक राज्य का ये शहर समुद्र तल से 763 मीटर की उंंचाई पर बसा हुआ है शहर की जनसँख्या 13 लाख है कभी स्वच्छ भारत अभियान के सर्वेक्षण के अनुसार यह शहर भारत का सबसे स्वच्छ शहर था लेकिन अभियान के शुरू होने के बाद भारत के कई शहरों में स्वच्छता के लिए जागरूकता फैली और अब कई शहर इससे ऊपर हैं।

आप भी बताना हमे क्या आपका शहर भी इसमें शामिल है और आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरुर बताएं ऐसी ही नयी नयी जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top