Aloevera है आपके चेहरे की हर समस्या का समाधान, आज ही शुरू करे इस्तेमाल
Aloevera जेल को चेहरे के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। इसे लगाने से चेहरे से दाग धब्बे और दाने गायब हो जाते हैं। इसी वजह से इसका इस्तेमाल विभिन्न प्रकार के ब्यूटी प्रोडक्ट्स में किया जाता है। इसके अलावा Aloevera जेल का प्रयोग कई घरेलू उत्पाद में भी किया जाता है। इसके अंदर कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसके इस्तेमाल से त्वचा को ठंडक पहुंचती है और चेहरा काफी साफ और चमकदार दिखने लगता है।

Aloevera जेल के नियमित इस्तेमाल करने से त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं। इसे लगाने से एक्ने और पिगमेंटेशन भी दूर होता है। इसके कई लाभकारी गुण हैं, जो चेहरे को ग्लो करने में मदद करते हैं। इसी वजह से एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कई जगहों पर किया जाता है।
कई कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स में इसके औषधीय गुणों को इस्तेमाल में लाया जाता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं एलोवेरा जेल के लाभकारी गुणों के बारे में।
डार्क सर्कल को दूर भगाएं सिर्फ दो दिनों में
Aloevera जेल के भीतर एलोइन होता है। ये डी पिगमेंटेशन और स्किन लाइटनिंग के लिए काफी फायदेमंद होता है। यदि आपके चेहरे पर खूब सारे दाग-धब्बे हैं और उस पर कई दाने भी निकल रहे हैं। ऐसे में आपको एलोवेरा जेल लगाकर सोना चाहिए। सुबह उठने के बाद अपने चेहरे को हल्के गर्म पानी से धोएं। इस उपाय को हफ्ते में 3 दिन करें। कुछ समय बाद दाग, धब्बे और दाने अपने आप गायब हो जाएंगे और चेहरा एकदम साफ और चमकदार दिखने लगेगा।
एलोवेरा जेल के अंदर ऐसे कई गुण होते हैं, जो कोलेजन को बूस्ट करने में सहायता करते हैं। इसके भीतर विटामिन ई और सी की मात्रा काफी अधिक होती है। आप एक चम्मच शहद और एक चम्मच एलोवेरा जेल लीजिए। दोनों को लेने के बाद उन्हें अच्छे तरीके से मिला लें। इसके बाद गुलाब जल की कुछ बूंद को मिलाकर मिश्रण को हल्का पतला कर लें। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। 20 मिनट बाद चेहरे को हल्के गर्म पानी से धो लें।
इसे करने के लिए आपको एक चम्मच ऑलिव ऑयल और एक चम्मच जेल लेना होगा। दोनों को लेकर उसे अच्छी तरह से मिला लें। मिलाने के बाद आप इस मिश्रण को मेकअप रिमूवर के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपकी त्वचा से मेकअप को हटाने में मदद करेगा। इससे आपकी त्वचा हाइड्रेट और मॉइस्चराइज भी रहेगी।
Aloevera जेल का अगर कुछ दिन तक निरंतर प्रयोग किया जाए, तो चेहरे के सभी एक्ने अपने आप दूर हो जाते हैं। इसके लिए एलोवेरा जेल को पानी के साथ मिलाना होगा और उसको एक स्प्रे की बोतल में रखना होगा। समय-समय पर त्वचा की ठंडक के लिए आप इस फेस मिस्ट का इस्तेमाल करिए। इससे कुछ ही दिनों में आपके एक्ने गायब हो जाएंगे।
आपको कैसी लगी ये जानकारी हमे जरूर बताएं ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करना न भूलें।