हनुमान जी के ध्यान रखे ये बातें कभी नही होगी असफल

आज हम आपको हनुमान जी की कुछ बातें बताएंगे
हनुमान जी को कलयुग का देवता कहा जाता है, मान्यताओं के अनुसार हनुमान जी आज भी धरती पर मौजूद है। वह अपने भक्तों के निकट रहते हैं और इसलिए वह भक्तों की प्रार्थना बहुत जल्दी सुनते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं. कि हनुमान जी के पूजा से ही नहीं बल्कि उनके कुछ गुणों को अपनाकर भी हमारी सभी परेशानियां दूर हो जाती है। आज हम आपको हनुमान जी की तीन ऐसी खास बातों के बारे में बताने वाले हैं। तो आइए जानते हैं|

बड़े सपने देखने का गुण

हनुमान जी ने जब सूर्य देव को आम समझ कर खाने की ठानी थी। तब सभी हैरान रह गए थे क्योंकि ऐसा कर पाना संभव नहीं था, लेकिन हनुमान जी ने इस काम को भी संभव कर दिखाया था। माना कि यह एक ऐसी घटना है जिसके लिए दिव्य शक्तियां होना जरूरी है। लेकिन जब हनुमान जी ने ऐसा करने का सोचा था, तब उन्हें भी अपने शक्तियों का पता नहीं था। उन्होंने बड़ा सपना देखा और सपना देखने के कारण ही उसे पूरा कर पाए थे। तो अगर आप भी सफल होना चाहते हैं, तो बड़े सपने देखिए क्योंकि जब आप किसी काम के बारे में सोचेंगे नहीं तो उस काम को करना नामुमकिन है।

अपनी क्षमताओं को पहचानने का गुण

रामायण के एक प्रसंग में हनुमान जी को विशाल समुद्र पार करके उस ओर जाना था, समुद्र की गहराई को देखकर हनुमान जी को लगा उनके लिए यह काम कर पाना संभव नहीं है। तभी जामवंत ने हनुमान जी को उनकी क्षमताओं का आभास करवाया, जिसके बाद हनुमान जी अपने शक्तियों को पहचान गए और विशाल समुद्र को भी बड़ी ही सरलता से पार कर गए थे। ठीक ऐसे ही हमारे साथ भी होता होगा हम अक्सर खुद को कम आंकते हैं।

अपने हुनर को दूसरों से तुलना करते हैं और उदास होने लगते हैं। पर ऐसा करने के बजाय हमें स्वयं की क्षमता का आकलन करना चाहिए। जिस दिन हम स्वयं के अंदर मौजूद सभी छमताओं और शक्तियों को पहचान जाएंगे। हमारी सफलता की शुरुआत हो जाएगी।

परिस्थिति के साथ खुद को बदलना

रामायण में ऐसी कई घटनाएं हैं जहां हनुमान जी ने इस बात को समझाया है। कि हर बार परिस्थिति के सामने खड़े रहने से समाधान नहीं मिलता, जब चीजें बदलना हमारे हाथ में ना हो तो हालात को समझते हुए खुद को बदलना ही समस्याओं का बदलना सबसे बड़ा समाधान होता है।

आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं जानकारी अगर पसंद आई तो लाइक और शेयर जरूर करे ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top